लाइव न्यूज़ :

लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में प्रदर्शन के लिए दो कलाकृतियां चुनी गई

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:17 IST

Open in App

लंदन, पांच जुलाई (एपी) ब्रिटेन के जटिल औपनिवेशिक संबंधों का प्रतीक एक मूर्ति और 850 ट्रांसजेंडर लोगों के चेहरों की एक कलाकृति को ट्राफलगर स्क्वायर में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है, जो सार्वजनिक कला के लिए लंदन के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

शहर के अधिकारियों ने इन दोनों कलाकृतियों के प्रदर्शन के लिये सोमवार को मध्य लंदन के चौराहे पर स्थित विशाल चबूतरे ‘‘चौथे स्तंभ’’ को चुने जाने की घोषणा की ।

इस चबूतरे पर 2022 से 2024 तक मलावी में जन्मे कलाकार सैम्सन कंबालु की कलाकृति ‘‘एंटीलोप’’ प्रदर्शित की जायेगी, जो यूरोपीय मिशनरी जॉन चोर्ले के अलावा पैन-अफ्रीकी नेता जॉन चिलेम्ब्वे की एक मूर्ति है।

सिटी हॉल ने बताया कि 1914 की एक तस्वीर के आधार पर यह चिलेम्ब्वे को एक बड़े नेता के रूप में दर्शाती है।

यह चूबतरा 1841 में एक घुड़सवार की मूर्ति के लिये बनाया गया था जो कभी पूरा नहीं हो सकी और 1999 के बाद से यहां एक समय में 18 महीनों के लिए कलाकृतियों की नुमाइश की जाने लगी।

सिटी हॉल ने बताया कि मैक्सिकन कलाकार टेरेसा मार्गोलेस की ‘‘850 इम्प्रोन्टस’’ को 2024 में यहां प्रदर्शित किया जायेगा जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों के ट्रांसजेंडर लोगों के चेहरे शामिल हैं ।

ट्राफलगर स्क्वायर लंदन के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?