लाइव न्यूज़ :

बीजिंग ओलंपिक्स का विरोध करने के लिए एथेंस में दो छात्राएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:52 IST

Open in App

एथेंस (यूनान), 17 अक्टूबर (एपी) आगामी बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक्स के विरोध में रविवार सुबह एथेंस के दुर्ग पर बैनर टांगने की कोशिश रही दो महिलाओं को यूनान पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

न्यूयार्क स्थित संगठन ‘स्टूडेंट्स फॉर फ्री तिब्बत’ के बयान के अनुसार 18 साल की तिब्बती छात्रा त्सेला जोकसांग और 22 साल की निर्वासित हांगकांग कार्यकर्ता जोये सियू ‘‘नो बीजिंग 2022’’ की सदस्य हैं और अमेरिकी नागरिक हैं।

ये दोनों छात्राएं तथा एक तीसरा व्यक्ति दर्शक के तौर पर इस पुरातात्विक स्थल के अंदर दाखिल हुए। जोकसांग और सियू किसी चबूतरे के सहारे से ऊपर चढ़ गयीं जहां से उन्होंने बैनर लगाने का प्रयास किया।

एक सुरक्षा अधिकारी दौड़कर उनके पास पहुंचा और उसने उनसे बैनर ले लिया। दोनों महिलाएं उस चबूतरे पर खड़ी रहीं और उन्होंने वहां तिब्बती झंडा एवं एक छोटा बैनर लगा दिया। इस बैनर पर ‘हांगकांग को मुक्त करो क्रांति’ लिखा था।

उन्होंने ‘‘तिब्बत को आजाद करो’’, ‘‘ बीजिंग 2022 का बहिष्कार करो’’ और ‘‘आजादी नहीं तो खेलकूद आयोजन नहीं’’ जैसे नारे भी लगाये । पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की कार्यकारी बोर्ड की शनिवार को एथेंस में बैठक हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना