लाइव न्यूज़ :

तुर्की-सीरिया में भूकंप से बड़ी तबाही, 90 से ज्यादा लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: February 6, 2023 10:11 IST

तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर तबाही की तस्वीर आने लगी है। सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देक्षिणपूर्वी तुर्की में आए 7.8 की तीव्रता वाले तेज भूकंप के बाद बड़ी तबाही की आशंका।तुर्की में 50 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, सीरिया में भी 40 से ज्यादा मौतें।हताहतों की संख्या और तेजी से बढ़ने की आशंका है, भूकंप के दो तेज झटकों से तबाही।

अंकारा: दक्षिणपूर्वी तुर्की में आए 7.8 की तीव्रता वाले तेज भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार तुर्की में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है और सैकड़ों में पहुंच सकता है। 

वहीं, सीरिया में भी इस तेज भूकंप के झटके से फिलहाल 42 लोगों की मौत की बात सामने आ चुकी है। उत्तर पश्चिम सीरिया में विपक्ष के 'सीरियन सिविल डिफेंस' ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को 'विनाशकारी' बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र तुर्की के गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर था। तुर्की के कई प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए। 

स्‍थानीय समयानुसार भूकंप का पहला झटका तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 7.8 थी। अमेरिकी भू-भर्गीय सर्वेक्षण के अनुसार पहले झटके के करीब 15 मिनट बाद बाद एक और तेज झटका आया। इसकी भी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 थी।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें इमारतें जमींदोज नजर आ रही हैं। भूकंप के झटके लेबनान, इराक, इजराइल और फिलीस्तीन में भी महसूस किए जाने की खबरें हैं। गाजा पट्टी में करीब 40 से 45 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। 

टॅग्स :तुर्कीभूकंपसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा