लाइव न्यूज़ :

विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की में लूटपाट के आरोप में 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया; 28,192 हुई तुर्की-सीरिया में मृतकों की संख्या

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2023 11:47 IST

6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक को माल्टा में एक होटल के मलबे के नीचे मृत पाया गया, तुर्की में भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो तुर्की की व्यापारिक यात्रा पर था।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24,617 हो गई है।  भूकंप से सीरिया में 3,575 मौतों की पुष्टि हुई है। 

अंकाराः समाचार एजेंसी AFP ने सरकारी मीडिया के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि तुर्की में विनाशकारी भूकंप के बाद लूटपाट के आरोप में शनिवार 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी अनादोलु ने कहा कि सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद लूटपाट की जांच के तहत आठ अलग-अलग प्रांतों में संदिग्धों को पकड़ा गया है। भूकंप और उसके बाद के झटकों ने तुर्की और सीरिया में 28,000 से अधिक लोगों की जान ले ली।

राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि तुर्की लूटेरों पर नकेल कसेगा। भूकंप प्रभावित दियारबाकिर प्रांत के दौरे के दौरान उन्होंने कहा, "हमने आपात स्थिति की घोषणा की है।'' अर्दोआन ने कहा, "इसका मतलब यह है कि अब से, लूट या अपहरण में शामिल लोगों को पता होना चाहिए कि राज्य का मजबूत हाथ उनकी पीठ पर है।" अर्दोआन ने मंगलवार को भूकंप से प्रभावित दक्षिणपूर्वी तुर्की के 10 प्रांतों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की थी। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार के भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या शनिवार (स्थानीय समय) तक 28,192 तक पहुंच गई। तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24,617 हो गई है। वहीं सीरिया में उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 2,167 सहित 3,575 मौतों की पुष्टि हुई है। शनिवार को दक्षिण-पूर्वी शहर सान्लिउफा में अर्दोअन ने कहा कि 80,104 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, 6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक को माल्टा में एक होटल के मलबे के नीचे मृत पाया गया, तुर्की में भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो तुर्की की व्यापारिक यात्रा पर था।

टॅग्स :तुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा