लाइव न्यूज़ :

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 4000 के पार, 15,000 से अधिक लोग घायल; 338,000 भूकंप पीड़ितों को आश्रय स्थलों में रखा गया

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2023 10:35 IST

सीमा के दोनों ओर भूंकप का झटका सूर्योदय से पहले महसूस हुआ और लोगों को सर्दी तथा बारिश के बावजूद बाहर आना पड़ा। भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं। विभिन्न शहरों में बचावकर्मी और निवासी ध्वस्त हुई इमारतों से जिंदा लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे338,000 भूकंप पीड़ितों को छात्रावासों, विश्वविद्यालयों और आश्रय स्थलों में रखा गया है।तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि 7,840 लोगों को मलबे से निकाला गया है।

अंकारा: तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 4000 से अधिक हो गई है। वहीं सीरिया और तुर्की में घायलों की कुल संख्या 15,914 तक पहुंच गई है।

अनादोलु एजेंसी के मुताबिक देश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आए भूकंप के बाद तुर्की में कम से कम 2,379 लोग मारे गए और 14,483 अन्य घायल हो गए। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 711 हो गई है और लताकिया, अलेप्पो, हमा और टार्टस सहित सीरिया में 1431 अन्य घायल हुए हैं।

सीमा के दोनों ओर भूंकप का झटका सूर्योदय से पहले महसूस हुआ और लोगों को सर्दी तथा बारिश के बावजूद बाहर आना पड़ा। भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं। विभिन्न शहरों में बचावकर्मी और निवासी ध्वस्त हुई इमारतों से जिंदा लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच, सीएनएन ने बताया कि सीरियन सिविल डिफेंस, जिसे "व्हाइट हेल्मेट्स" के रूप में जाना जाता है, ने कहा कि विपक्ष द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में 740 मौतें हुईं। अनादोलु एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को पजारसिक जिले में केंद्रित 7.7 तीव्रता के भूकंप ने कहारनमारस को झटका दिया और गाजियांटेप, सान्लिउर्फा, दियारबाकिर, अदाना, अदियामन, मालट्या, उस्मानिया, हटाय और किलिस सहित कई प्रांतों को प्रभावित किया।

तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि 7,840 लोगों को मलबे से निकाला गया है। 11,022 खोज और बचाव दल क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 338,000 भूकंप पीड़ितों को छात्रावासों, विश्वविद्यालयों और आश्रय स्थलों में रखा गया है।

टॅग्स :तुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल