Ukraine-Russia Crisis: तुर्की की रूस को दो टूक, कहा- यूक्रेन के खिलाफ तुरंत रोके अन्यायपूर्ण और अवैध सैन्य कार्रवाई
By रुस्तम राणा | Published: February 24, 2022 06:59 PM2022-02-24T18:59:58+5:302022-02-24T19:37:02+5:30
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर झटका और अस्वीकार्य कृत्य बताया है।
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। वैश्विक बाजार में इस युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। नाटो देश यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा की। गुरुवार को पुतिन द्वारा युद्ध के ऐलान के तुरंत बाद यूक्रेन पर रूस द्वारा कई जगहों पर हमले किए गए। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस की विशाल सैन्य ताकत के सामने नहीं झुकने का ऐलान कर दिया है।
इस बीच तुर्की की तरफ से बड़ा बयान आया है। तुर्की ने रूस से दो टूक कहा है कि वह यूक्रेन के खिलाफ अपने सैन्य ऑपरेशन को तुरंत रोके। तुर्की ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई को अवैध और अन्याय पूर्ण बताया है।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर झटका और अस्वीकार्य कृत्य के रूप में वर्णित किया है। एर्दोगान ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद चल रहे विकास का आकलन करने के लिए एक सुरक्षा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।
एर्दोआन ने गुरुवार को अंकारा में एक बैठक में कहा, "हम यूक्रेन के खिलाफ रूस के ऑपरेशन को अस्वीकार्य मानते हैं और हम इसे अस्वीकार करते हैं।" उन्होंने कहा, यह हमला, जिसे हम अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के रूप में देखते हैं, एक गंभीर है शांति और स्थिरता के लिए झटका। ”
Turkey calls Russia to immediately stop its unjust and illegal military operation against Ukraine
— Ragıp Soylu (@ragipsoylu) February 24, 2022
“It is a serious threat against our region and the world” the ministry said. “Turkey is against the change of borders through conflict”
तुर्की के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि यूक्रेन की राजनीतिक एकता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए तुर्की का समर्थन जारी रहेगा।
मालूम हो कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पर यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया, जिसके बाद रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार बमबारी की जा रही है। रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और हवाई सुरक्षा को तबाह कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 5 प्लेन और हेलिकॉप्टर को मार गिराया है।