लाइव न्यूज़ :

तुर्की और रूस के बीच S-400 की डील पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है!

By विकास कुमार | Updated: April 13, 2019 09:57 IST

भारत ने अभी हाल ही में अमेरिका से 'चिनूक' हेलिकॉप्टर हासिल किया है. ऐसे में पाकिस्तान भी तुर्की से T-129 हेलिकॉप्टर की डील कर रहा था. लेकिन अमेरिका ने तुर्की और पाकिस्तान के इस डील को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की और रूस के बीच हो रहे S-400 की डील से पाकिस्तान का बड़ा नुकसान हो सकता है.पाकिस्तान भी तुर्की से T-129 हेलिकॉप्टर की डील कर रहा है.पाकिस्तान और तुर्की के बीच यह करार 1.1 बिलियन डॉलर में हुई है.

तुर्की ने रूस से S-400 लॉन्ग रेंज एंटी एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम हासिल करने का करार किया है. अमेरिका ने इसके लिए तुर्की को धमकी दी है कि अगर वो यह तकनीक हासिल करता है तो उसके द्वारा कई तरह के आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जायेंगे. तुर्की ने भी डील से पीछे नहीं हटने का मन बनाया है. रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से इसके लिए प्रतिबद्धिता जताई है.

अमेरिका ने तुर्की को यहां तक कह दिया है कि अगर वो यह डील करता है तो अमेरिकी F-35 विमान तुर्की की धरती पर कभी नहीं उतरेगा. यह विमान पांचवीं पीढ़ी का सबसे उन्नत फाइटर जेट है जिसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन बनाती है. 

तुर्की और रूस के बीच हो रहे S-400 की डील से पाकिस्तान का बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि तुर्की और पाकिस्तान के बीच T-129 हेलिकॉप्टर की डील हुई है जो मल्टी रोल काम्बिंग और अटैकिंग हेलिकॉप्टर है. पाकिस्तान और तुर्की के बीच यह करार 1.1 बिलियन डॉलर में हुई है. लेकिन इस डील पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. 

दरअसल इस डील के लिए तुर्की को अमेरिका से एक्सपोर्ट कागजात पर हस्ताक्षर की जरूरत पड़ेगी लेकिन अमेरिका S-400 की डील के कारण पहले ही तुर्की पर कई तरह के प्रतिबंधों की प्लानिंग कर चुका है ऐसे में यह डील अधर में लटक सकती है. T-129 हेलिकॉप्टर ब्रिटश-इटली सुरक्षा कंपनी ऑगस्टा वेस्टलैंड बनाती है. 

तुर्की के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी साबित होने वाला है क्योंकि फ़िलीपीन्स ने भी इस अटैकिंग हेलिकॉप्टर में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. लेकिन अमेरिकी हस्ताक्षर के बिना यह असंभव है. एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण तुर्की के आर्म्स डिपार्टमेंट को अकेले 10 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है. 

भारत ने अभी हाल ही में अमेरिका से 'चिनूक' हेलिकॉप्टर हासिल किया है. ऐसे में पाकिस्तान भी तुर्की से T-129 हेलिकॉप्टर की डील कर रहा था. लेकिन अमेरिका ने तुर्की और पाकिस्तान के बीच अपनी योजना स्पष्ट कर दी है. 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाइंडियाइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल