लाइव न्यूज़ :

तुर्की: 5.8 तीव्रता वाले भीषण भूकंप से हिला सबसे बड़ा शहर इस्तांबुल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 26, 2019 17:23 IST

तुर्की में भीषण भूकंप ने यहां के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल को जोरदार झटके दिए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।   भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से 70 किलोमीटर दूर पश्चिम में मारमरा सागर में था जोकि सिलिव्री शहर के दक्षिण में है।

तुर्की में भीषण भूकंप ने यहां के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल को जोरदार झटके दिए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई।

यहां के कंदिल्ली वेधशाला और भूकंप अनुसंधान संस्थान ने कहा कि गुरुवार (26 सितंबर) को तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।   

भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से 70 किलोमीटर दूर पश्चिम में मारमरा सागर में था जोकि सिलिव्री शहर के दक्षिण में है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शहर में भूकंप के दौरान इमारतें हिल गईं।

तुर्की के आपातकालीन प्राधिकरण ने भी 5.8 तीव्रता के भूकंप की पुष्टि की है और कहा है कि इस्तांबुल के हिलने से लोग दहशत में हैं।

आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि भूकंप मारमरा सागर में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के एक बजकर 39 मिनट पर आया, जिसका केंद्र जमीन से 6.9 किलोमीटर नीचे था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूकंप के कारण स्कूलों को खाली कर दिया गया। भूकंप की धमक पड़ोसी प्रांतों में भी महसूस की गई।

बता दें कि 23 अक्टूबर 2011 को दक्षिणपूर्वी तुर्की में 7.2 की तीव्रता वाला भयंकर भूकंप आया था जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

पीड़ितों में ज्यादातर लोगों एरसिस कस्बे में थे जहां दर्जनों इमारतें ढह गई थीं। 

1999 में तुर्की के इस्तांबुल के 90 किलोमीटर दूर दक्षिण में इजमित शहर में 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 17 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

फिलहाल भूकंप से शहर में कितना नुकसान हुआ है, अभी इस बारे में अपडेट आना बाकी है।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा