लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति पद के चुनाव को सुरक्षित बताने वाले गृह मंत्रालय के अधिकारी को ट्रंप ने किया बर्खास्त

By भाषा | Updated: November 18, 2020 10:23 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गृह मंत्रालय के उस शीर्ष अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है, जिसने पिछले सप्ताह कहा था कि तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति पद का चुनाव अमेरिका के इतिहास में सबसे सुरक्षित चुनाव है।

ट्रंप ने इन चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कई राज्यों में मुकदमे दर्ज कराए हैं, लेकिन वह अपने दावों को पुख्ता करने के लिए कोई सबूत मुहैया नहीं करा सके।

ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्होंने गृह मंत्रालय में ‘साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी’ (सीआईएसए) के निदेशक क्रिस्टोफर क्रेब्स को बर्खास्त कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘2020 चुनाव की सुरक्षा को लेकर क्रिस क्रेब्स का हालिया बयान बिल्कुल गलत है। चुनाव में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं और धोखाधड़ी हुईं, मृत लोगों के मतों की गणना की गई, चुनाव प्रहरियों को मतदान केंद्रों में जाने की अनुमति नहीं दी गई, वोटिंग मशीन में ‘‘खामियां’’ थीं, जिसके कारण ट्रंप के लिए दिए गए मत (निर्वाचित राष्ट्रपति जो) बाइडन के खाते में चले गए।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘इसलिए क्रिस क्रेब्स को ‘साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी’ के निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है।’’

मुख्यधारा की मीडिया ने बाइडन को राष्ट्रपति पद के चुनाव का विजेता घोषित किया है, लेकिन ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और दावा किया है कि चुनाव में उनकी जीत हुई है।

‘साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी’ समेत ‘इलेक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर गर्वनमेंट कोऑर्डिनेटिंग कौंसिल (जीसीसी)’ के सदस्यों ने 12 नवंबर को बयान जारी किया था कि तीन नवंबर को हुआ चुनाव अमेरिका के इतिहास में सबसे सुरक्षित चुनाव है।

‘सीनेट साइबरसिक्योरिटी कॉकस’ के सह-अध्यक्ष एवं सांसद मार्क वार्नर और ‘हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस’ के अध्यक्ष एवं सांसद एडम शिफ समेत कई सांसदों ने क्रेब्स को बर्खास्त किए जाने की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा