लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने एक महीने बाद ही अपनी सोशल मीडिया साइट को स्थायी रूप से बंद किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन जून अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना ब्लॉग स्थायी रूप से बंद कर दिया है। फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद ट्रंप इसी वेबपेज के जरिए अपने तीखे भाषणों और बयानों को साझा करते थे।

उनके प्रवक्ता जेसन मिलर ने बुधवार को सीएनबीसी न्यूज से कहा कि ट्रम्प की वेबसाइट से "फ्रॉम दि डेस्क ऑफ डोनाल्ड जे ट्रंप’’ नामक पेज को हटा दिया गया है। इस पेज को एक महीने से भी कम समय पहले शुरू किया गया था।

मिलर ने कहा, "यह हमारे व्यापक प्रयासों के लिए सिर्फ सहायक था और हम काम कर रहे हैं... वेबपेज वापस नहीं आएगा।’’

उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यापक प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें समय के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि, क्या यह कदम 74 वर्षीय ट्रंप द्वारा किसी अन्य सोशल मीडिया मंच से जुड़ने के लिए पहला कदम है, मिलर ने कहा: "हाँ, वास्तव में, ऐसा ही है। ’’

उन्होंने लोगों से प्रतीक्षा करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?