कर्नाटक की आदिवासी महिला की सूडान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जानें

By आकाश चौरसिया | Published: April 16, 2024 04:13 PM2024-04-16T16:13:05+5:302024-04-16T16:31:51+5:30

कर्नाटक की रहने वाली आदिवासी महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सूडान हो गई और वो हक्की पिक्की समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। नंदिनी के पति मैसुरु के हुंसुर कस्बे मे पक्षिराजापुरा में रहते हैं।

Tribal woman from Karnataka died under suspicious circumstances in Sudan | कर्नाटक की आदिवासी महिला की सूडान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जानें

फाइल फोटो

Highlightsकर्नाटक की आदिवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईउनकी मौत सूडान में हुईअब उनके पति ने सूडान में नियुक्त राजदूत से पत्नी की बॉडी वापस लाने के लिए कही

नई दिल्ली: कर्नाटक के मैसूरु जिले की रहने वाली नंदिनी की संदेस्पद परिस्थिति में सूडान में हो गई। नंदिनी हक्की पिक्की जनजाति समुदाय से आती हैं। नंदिनी के परिजन का कहना है कि वो सूडान बिनजेस से संबंधित मामले को लेकर वहां पहुंची हुई थीं। लेकिन, सूडान की और से आधिकारिक तौर पर कुछ भी सही कारण नहीं दिया गया है। 

नंदिनी के पति मैसुरु के हुंसुर कस्बे मे पक्षिराजापुरा में रहते हैं और उन्होंने यहां की आधिकारियों से अपील की है कि वो उनकी पत्नी की बॉडी को सूडान से सही सलामत लेकर भारत आएं। परिवार ने इस बात की सूचना मुख्य सेक्रेटरी रजनीश गोयल को दी, जो भारत के राजदूत हैं और वो इस वक्त सूडान में तैनात हैं। इस घटना पर विश्वास दिलाया कि नंदिनी की बॉडी 17 अप्रैल, 2024 को भारत पहुंच जाएगी। 

हक्की पिक्की समुदाय के लोग सूडान में क्यों फंसे..
पिछले साल सूडान में हक्की पिक्की समुदाय के 181 लोग हिंसा में फंस गए थे। तब भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन कावेरी के तहत उन्हें भारत लाया गया था। 

हक्की पिक्की समुदाय के लोग जंगलों में रहा करते हैं। वो जंगलों के अलावा कहीं और जीवित नहीं रह सकते, क्योंकि वे आदतन वहीं के निवासी हैं। वो अक्सर हर्बल कॉस्मेटिक्स बिजनेस से जुड़ी डील के चलते नंदिनी अफ्रीकी देश सूडान पहुंची हुई थीं। 

Web Title: Tribal woman from Karnataka died under suspicious circumstances in Sudan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे