जानें किस शहर में हुआ 2020 का आखिरी सूर्यास्त, वहां अब जनवरी 2021 में होगा सूर्योदय

By अनुराग आनंद | Published: November 21, 2020 10:46 AM2020-11-21T10:46:37+5:302020-11-21T10:52:41+5:30

अब शहर में 23 जनवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सूर्योदय होगा। सरकार ने आधिकारिक रूप से 65 दिन तक अंधेरा रहने की घोषणा कर दी है।

Trending News: Sun sets for last time in 2020 in this Alaskan town, will rise again in 2021 | जानें किस शहर में हुआ 2020 का आखिरी सूर्यास्त, वहां अब जनवरी 2021 में होगा सूर्योदय

अलस्का में हुआ सूर्यास्त (फाइल फोटो)

Highlightsलंबे समय तक रात रहने की इस स्थिति को पोलर नाइट्स कहा जाता है।पोलर नाइट्स की स्थिति अमेरिका में अलास्का के अलावा रूस, स्वीडन, फिनलैंड, ग्रीस और कनाडा के कुछ शहरों में भी पैदा होती है।

नई दिल्ली:अमेरिका के अलास्का शहर के उत्कियाविक में बुधवार को 2020 का आखिरी सूर्यास्त हुआ। अब इस शहर के लोग अगले दो माह तक सूर्य नहीं देख पाएंगे।  अलास्का में स्थित इस शहर को पहले बैरो कहा जाता था। बुधवार को यहां दोपहर के करीब 1:30 बजे सूर्यास्त हुआ। 

एचटी रिपोर्ट की मानें तो यहां रहने वाले लोग अगले साल जनवरी तक सूरज को फिलहाल आसमान में नहीं देख पाएंगे। अब शहर में 23 जनवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सूर्योदय होगा। सरकार ने आधिकारिक रूप से 65 दिन तक अंधेरा रहने की घोषणा कर दी है। लंबे समय तक रात रहने की इस स्थिति को पोलर नाइट्स कहा जाता है।

या

अलास्का के अलावा इन देशों के शहर में भी कई सप्ताह तक अंधेरे की स्थिति होती है-

पोलर नाइट्स की स्थिति अमेरिका में अलास्का के अलावा रूस, स्वीडन, फिनलैंड, ग्रीस और कनाडा के कुछ शहरों में भी पैदा होती है। कनाडा के ग्रीस फिओर्ड में 100 दिन तक अंधेरे की स्थिति बनी रहती है। आखिरी बार वहां लोगों ने अक्टूबर के अंत में सूरज देखा था। 19 फरवरी 2019 को वहां दोबारा सूर्योदय होगा।

या

जश्न मनाने के लिए जमा होते हैं लोग

अंधेरे का जश्न मनाने के लिए शहर के कई लोग आखिरी बार डूबता सूर्य देखने साथ इकट्ठा हुए। इस मौके पर यहां रहने वाले कई लोगों ने फोटो भी पोस्ट की। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर सूर्यास्त हुआ। इस दौरान कई लोगों ने साथ में बैठकर फिल्म देखी।

या

माइनस 20 डिग्री तक चला जाता है तापमान

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 4 हजार की आबादी वाली उत्कियाविक में सूरज और रोशनी के बिना मौसम काफी ठंडा रहता है। कई बार यहां तापमान माइनस में 10 से 20 डिग्री तक नीचे चला जाता है। दो महीने के अंधेरे में शहर का औसत तापमान भी माइनस 5 डिग्री से नीचे ही रहता है।

Web Title: Trending News: Sun sets for last time in 2020 in this Alaskan town, will rise again in 2021

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे