लाइव न्यूज़ :

भारत से सिंगापुर आने वाले यात्रियों को करानी होगी कोरोना वायरस जांच

By भाषा | Updated: September 10, 2020 12:14 IST

सिंगापुर आने के बाद 14 दिन पृथक-वास में रहने और पृथक-वास की अवधि समाप्त से पहले जांच रिपोर्ट में संक्रमित नहीं होने की पुष्टि संबंधी पहले से लागू अनिवार्यताएं लागू रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों को सिंगापुर के लिए उड़ान भरने से पहले 72 घंटे में कोरोना वारयस की जांच करानी होगी, और साबित करना होगा कि वे संक्रमित नहीं हैं। यह कदम भारत से आ रहे संक्रमण के मामलों को काबू करने के लिए उठाया गया है।

सिंगापुर: भारत से आने वाले वे सभी यात्री जो सिंगापुर के नागरिक एवं स्थायी निवासी नहीं हैं, उन्हें आगामी बृहस्पतिवार से सिंगापुर के लिए रवाना होने से 72 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संबंधी जांच करानी होनी, ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यात्रियों को सिंगापुर के लिए उड़ान भरने से पहले 72 घंटे में कोरोना वारयस की जांच करानी होगी, और साबित करना होगा कि वे संक्रमित नहीं हैं।

उसने कहा कि यह कदम भारत से आ रहे संक्रमण के मामलों को काबू करने के लिए उठाया गया है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम भारत में कोविड-19 हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारत में संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। भारत से सिंगापुर आने वाले लोगों में संक्रमण के काफी मामले सामने आए हैं।’’

इसके अलावा सिंगापुर आने के बाद 14 दिन पृथक-वास में रहने और पृथक-वास की अवधि समाप्त से पहले जांच रिपोर्ट में संक्रमित नहीं होने की पुष्टि संबंधी पहले से लागू अनिवार्यताएं लागू रहेगी।

मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों को पृथक-वास केंद्रों में रहने और जांच के भुगतान समेत अन्य कदमों के लिए तैयार रहना होगा। इस बीच, ‘सेकंड मिनिस्टर फॉर मैनपावर’ तांग सी लेंग ने बुधवार को एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विदेशी लोगों के रहने वाले स्थान डॉर्मेटरी पहले संक्रमण से मुक्त हो गए थे, उनमें संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हम इससे निपटने के लिए तैयार हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल