लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में शीर्ष अमेरिकी कमांडर ने कमान की जिम्मेदारी छोड़ी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:15 IST

Open in App

काबुल, 12 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान में एक शीर्ष अमेरिकी कमांडर ने सोमवार को राजधानी काबुल में एक समारोह में अपने कमान को छोड़ने की घोषणा की और इसके साथ ही अमेरिका 20 साल की अपनी लड़ाई को समाप्त करने के और करीब बढ़ गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब तालिबान तेजी से पैर पसार रहा है।

अफगानिस्तान में 2018 से अमेरिका के शीर्ष कमांडर के रूप में सेवाएं दे रहे जनरल स्कॉट मिलर ने अपनी कमान छोड़ दी। अब उनकी जगह अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रमुख, मरीन जनरल फ्रेंक मैकेंजी फ्लोरिडा के टैंपा में सेंट्रल कमांड के मुख्यालय से कामकाज देखेंगे। वह कम से कम 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी होने तक अफगान बलों की सुरक्षा के लिहाज से संभावित हवाई हमलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

काबुल के बीचोंबीच भारी सुरक्षा वाले रिजोल्यूट सपोर्ट मुख्यालय में यह समारोह ऐसे समय में संपन्न हुआ, जब तालिबान अफगानिस्तान में तेजी से अनेक क्षेत्रों पर नियंत्रण करता जा रहा है।

मुख्यत: अमेरिका और नाटो द्वारा वित्तपोषित अफगानिस्तान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने देश के कुछ हिस्सों में कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन अफगान सरकार के सैनिक मैदान से हटते नजर आ रहे हैं।

तालिबान ने पिछले कुछ सप्ताह में कई रणनीतिक जिलों में नियंत्रण हासिल किया है, जिनमें विशेष रूप से ईरान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमाओं से लगे इलाके हैं।

तालिबान का नियंत्रण अफगानिस्तान के कुल 421 जिलों और जिला केंद्रों में से एक-तिहाई से भी अधिक पर है। हालांकि, तालिबान का यह दावा बढ़ा-चढ़ाकर किया गया लगता है कि उन्होंने 85 प्रतिशत जिलों पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?