तोक्यो ने टीकाकरण अभियान को लेकर पैदा हुए भ्रम के लिए खेद प्रकट किया

By भाषा | Published: August 28, 2021 07:55 PM2021-08-28T19:55:23+5:302021-08-28T19:55:23+5:30

Tokyo apologizes for confusion over vaccination campaign | तोक्यो ने टीकाकरण अभियान को लेकर पैदा हुए भ्रम के लिए खेद प्रकट किया

तोक्यो ने टीकाकरण अभियान को लेकर पैदा हुए भ्रम के लिए खेद प्रकट किया

तोक्यो, 28 अगस्त (एपी) जापान के तोक्यो सिटी हॉल ने शिबुया जिले में युवा लोगों को लक्षित टीकाकरण अभियान के बीच पैदा हुए “भ्रम” के लिए खेद प्रकट किया है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभियान को शनिवार को पहले आओ, पहले पाओ के बजाय आरक्षण प्रणाली में तब्दील कर दिया। 2,200 से अधिक लोगों ने वैक्सीन अपॉइंटमेंट वाउचर प्राप्त करने के केंद्र पर पहुंच गए, कुछ सुबह से लाइन में इंतजार कर रहे थे, लेकिन सिर्फ 354 लोगों को लॉटरी द्वारा टीका देने के लिए चुना गया था। 16 से 39 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण शुक्रवार से शुरू हुआ। जापान में कोविड-19 टीकाकरण की गति बहुत धीमी है, जिसने पहले बुजुर्ग लोगों को टीका लगाने को प्राथमिकता दी है और फिर धीरे-धीरे आयु वर्ग के हिसाब से अभियान का विस्तार करना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tokyo apologizes for confusion over vaccination campaign

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Tokyojapanजापान