लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटरों के तीन संचालक जेल भेजे गए

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:30 IST

अमेरिकी नागरिकों के सामाजिक सुरक्षा नंबर और उनका अन्य निजी डेटा हासिल कर उन्हें ऑनलाइन चूना लगाने वाले कॉल सेंटरों के तीन संचालकों को जमानत पर रिहा

Open in App

अमेरिकी नागरिकों के सामाजिक सुरक्षा नंबर और उनका अन्य निजी डेटा हासिल कर उन्हें ऑनलाइन चूना लगाने वाले कॉल सेंटरों के तीन संचालकों को जमानत पर रिहा करने से जिला अदालत ने शुक्रवार को इंकार कर दिया।

मध्य प्रदेश पुलिस के साइबर दस्ते ने मामले के आरोपियों में शामिल जावेद मेनन (28), भाविल प्रजापति (29) और शाहरुख मेनन (25) को पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद यहां प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता गुप्ता के सामने पेश किया। तीनों आरोपियों की ओर से जमानत की अर्जियां पेश की गयीं जिन्हें अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष के तर्क सुनने के बाद खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत 24 जून तक जेल भेजने का आदेश दिया।

अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस के साइबर दस्ते ने मंगलवार को यहां तीन कॉल सेंटरों का खुलासा किया था। इनसे जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें जावेद, भाविल और शाहरुख शामिल हैं। पुलिस को गिरोह के पास करीब 10 लाख अमेरिकी नागरिकों के सामाजिक सुरक्षा नम्बर, मोबाइल नम्बर और उनका अन्य निजी डेटा मिला है। जांच अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के टेलीकॉलर खुद को कथित तौर पर अमेरिका के सामाजिक सुरक्षा विभाग की सतर्कता इकाई के अफसर बताकर वहां के नागरिकों को झांसा देते थे कि उनके सामाजिक सुरक्षा नम्बर का उपयोग धनशोधन और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में किया गया है।

उन्होंने बताया कि टेलीकॉलरों द्वारा अमेरिकी लोगों से कथित तौर पर कहा जाता था कि मामले को "रफा-दफा" करने के लिये उन्हें कुछ रकम चुकानी होगी। वरना उनके सामाजिक सुरक्षा नम्बर को ब्लॉक कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि ठग गिरोह द्वारा इस शातिर तरीके से अमेरिकी लोगों को डरा-धमकाकर उनसे प्रति "शिकार" के मान से 50 डॉलर से लेकर 5,000 डॉलर तक की राशि प्रीपेड गिफ्ट कार्ड, बिटकॉइन और अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यमों से वसूली जा रही थी। बाद में ठगी की रकम दलालों को "कमीशन" चुकाकर हवाला के जरिये भारत में प्राप्त की जाती थी। भाषा : हर्ष प्रियभांशु प्रियभांशु

टॅग्स :जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

विश्वकौन हैं निकोलस सारकोजी?, आज से जेल की अवधि शुरू, 5 साल काटेंगे सजा?

भारतये जो लौ जली है वो बुझ गई तो न दूर होगा तमस कभी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला