लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन में तीन नए सीनेटरों ने शपथ ग्रहण की

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने के बाद तीन नए सीनेटरों ने पद की शपथ ली और इसके साथ ही सीनेट एवं प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत हो गया।

सीनेट ने सबसे पहले राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के तौर पर बाइडन द्वारा नामित अवरिल हेन्स के नाम की बुधवार को पुष्टि की।

सीआईए के पूर्व निदेशक हेन्स बाइडन की सुरक्षा टीम की अहम सदस्य बन गई हैं। उनके नाम पर 10 के मुकाबले 84 मतों से मुहर लगाई गई।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने अपने सहकर्मियों से अपील की कि वे मिलकर काम करें।

इस दौरान, तीन नए डेमोक्रेटिक सीनेटरों जोन ओसोफ, राफाएल वरनोक और एलेक्स पाडिला को पद की शपथ ग्रहण कराने के लिए जब उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सदन में प्रवेश किया, तो सदस्यों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

इन तीन डेमोक्रेट के शामिल होने के बाद सीनेट में दोनों दलों के 50-50 सदस्य हो गए हैं, लेकिन पक्ष और विपक्ष में समान मत पड़ने की स्थिति में हैरिस के पास मत देने का अधिकार होगा, जिसके कारण डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट में बहुमत हो गया है।

ओसोफ और वरनोक ने इस महीने जॉर्जिया में चुनाव जीता था जबकि हैरिस द्वारा कैलिफोर्निया से सीनेटर के तौर पर इस्तीफा देने के बाद उनका शेष कार्यकाल पूरा करने के लिए पाडिला को सीनेट में स्थान दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?