लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को चीन के घातक बल का खौफ, कहा- दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए कर रहा निर्माण

By भाषा | Updated: January 16, 2019 09:41 IST

दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए मजबूत घातक बल का तेजी से निर्माण कर रहा है चीन: अमेरिका

Open in App

वाशिंगटन, 16 जनवरीःअमेरिका के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि चीन हवा, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र में आधुनिक क्षमताओं के साथ तेजी से एक मजबूत घातक बल का निर्माण कर रहा है जिसकी मदद से वह क्षेत्र में तथा क्षेत्र से बाहर अपनी धाक जमा सकेगा। 

अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा खुफिया विश्लेषक डैन टेलर ने मंगलवार को पेंटागन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कूटनीतिक उद्देश्यों में चीन को महान शक्ति का दर्जा दिलाना भी शामिल है।’’ इस मौके पर रक्षा विभाग ने कांग्रेस की ‘‘चीन : सैन्य शक्ति के युद्ध करने और जीतने के लिए बल का आधुनिकीकरण करना’’ रिपोर्ट को जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि चीन के नेताओं ने अपने दीर्घकालिक सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम को ‘‘महान शक्ति का दर्जा’’ हासिल करने के लिए अनिवार्य माना है। टेलर ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर चीन जमीन, वायु, समुद्र, अंतरिक्ष और सूचना क्षेत्र में क्षमताओं का विस्तार करने के साथ मजबूत घातक बल का निर्माण कर रहा है जिससे वह क्षेत्र में तथा उसके बाहर अपनी धाक जमा सकेगा।’’ 

टेलर ने कहा कि पिछले दशक के दौरान अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती के खिलाफ अभियान से लेकर पूर्वी और दक्षिणी चीन सागरों में सेना की मौजूदगी बढ़ाने तक चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का राष्ट्रीय ताकत दिखाने के एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की इच्छा दिखाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में परमाणु शक्ति संतुलन, पावर प्रोजेक्शन, साइबरस्पेस, अंतरिक्ष और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम जैसे क्षेत्रों में आधुनिकीकरण पीएलए की बढ़ती क्षमताओं में अहम कारक साबित होंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि चीन गैर युद्ध अभियानों जैसे कि मानवीय सहायता, आपदा राहत, समुद्री डकैती के खिलाफ और शांति रक्षा अभियानों के लिए भी क्षमताएं विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में पीएलए अन्य आधुनिक सेनाओं के मुकाबले तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और हथियारों में अधिक कुशल हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन नए मध्यम और लंबी दूरी के स्टील्थ बॉम्बर (रेडार से बच निकलने में सक्षम बमवर्षक) का भी निर्माण कर रहा है जिनमें क्षेत्रीय और वैश्विक लक्ष्यों तक मार करने की क्षमता है। इन बमवर्षक विमानों के साल 2025 तक तक बेड़े में शामिल होने की संभावना है।

टेलर ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने 21वीं सदी के प्रारंभिक दशक की अंतरराष्ट्रीय वातावरण में कूटनीतिक अवसर के रूप में पहचान की है जिससे चीन को ‘‘व्यापक राष्ट्रीय शक्ति’’ के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट