लाइव न्यूज़ :

वेस्ट वजीर्निया से रिपब्लिकन सांसद ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें डीसी बुलाया था’’

By भाषा | Updated: January 12, 2021 13:50 IST

Open in App

चार्ल्सटन (अमेरिका), 12 जनवरी (एपी) डेमोक्रेट नेता जो बाइडन की राष्ट्रपति चुनाव में जीत को पलटने के समर्थन में अमेरिकी संसद भवन कैपिटल तक मार्च करने वाले वेस्ट वजीर्निया से रिपब्लिकन सांसद माइक एजींगर ने एक रेडियो साक्षात्कार में सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘हमें डीसी बुलाया था।’’

सांसद ने कहा कि ट्रंप के वफादारों की भीड़ ‘‘प्ररेणादायी और देशभक्त’’ थी।

वेस्ट वर्जीनिया मेट्रो न्यूज से बात करते हुए एजींगर ने कहा, ‘‘मेरा खयाल है कि राष्ट्रपति ने मिशन का लक्ष्य स्पष्ट कर दिया है।’’

एजींगर कम से कम नौ राज्यों के उन 12 से अधिक सांसदों में से एक हैं जो पिछले बुधवार को अमेरिकी संसद भवन पर हमला करने वाली भीड़ का हिस्सा थे और जो चुनाव में धोखाधड़ी के निराधार आरोपों का समर्थन करते हैं।

केवल एक ही सांसद कैपिटल के भीतर जा सके थे, जिनपर अपराध का आरोप लगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अन्य सांसदों ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया था।

एजींगर ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रपति ने हमें डीसी (वांशिंगटन डीसी) बुलाया था’’।

एफबीआई ने चेतावनी दी है कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 जनवरी को पदभार संभालने से पहले 50 राज्यों की राजधानियों और वाशिंगटन में हथियारबंद लोग प्रदर्शन कर सकते हैं जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?