लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नये मामलों की संख्या लगातार घटना पिछले हफ्ते भी जारी रहा : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:02 IST

Open in App

जिनेवा, 22 सितंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोविड-19 के नये मामलों में लगातार पिछले हफ्ते भी कमी आई और विश्व में 36 लाख नये मामले सामने आए, जबकि इससे पहले के हफ्ते में संक्रमण के 40 लाख नये मामले सामने आए थे।

पिछले हफ्ते मामलों में आई कमी दो महीने से अधिक समय में पहली बार सर्वाधिक कमी थी। विश्व के हर क्षेत्र में मामलों में कमी आई थी।

महामारी से जुड़ी विज्ञप्ति में मंगलवार को डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दो क्षेत्रों में संक्रमण के नये मामलों बड़ी कमी दर्ज की गई: पश्चिम एशिया में 22 प्रतिशत कमी हुई और दक्षिण पूर्व एशिया में 16 प्रतिशत कमी आई।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पिछले हफ्ते कोविड-19 से सात प्रतिशत कम मौतें हुई और यह संख्या 60,000 से कम रही। दक्षिण पूर्व एशिया में कोविड से मौत में 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादातर नये मामले अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, तुर्की और फिलीपीन में सामने आए।

स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि तेजी से फैलने वाला वायरस का डेल्टा स्वरूप अब 185 देशों में पाया जा रहा है और यह विश्व के प्रत्येक हिस्से में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?