लाइव न्यूज़ :

अदालत के कुछ फैसलों के कारण प्रौद्योगिकी के विकास पर नकारात्मक असर पड़ा : पाकिस्तान के मंत्री

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:17 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 17 फरवरी दुनिया में डिजिटल क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव का उल्लेख करते हुए पाकिस्तान के एक मंत्री ने बुधवार को कहा कि पूर्व में तकनीकी मामलों पर कुछ अदालतों के फैसलों से देश के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास पर नकारात्मक असर पड़ा।

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी रावलपिंडी में फातिमा जिन्ना महिला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यायाधीशों को प्रौद्योगिकी मामलों से जुड़े मामलों की सुनवाई में दखल से बचना चाहिए क्योंकि पूर्व के कुछ फैसलों के कारण डिजिटल और प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर असर पड़ा।’’

उन्होंने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) के पिछले साल चीनी वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर पाबंदी लगाने की आलोचना की।

अनैतिक विषयवस्तु को लेकर कई शिकायतें मिलने के बाद पिछले साल अक्टूबर में एप पर पीटीए ने रोक लगा दी थी। कंपनी द्वारा अनैतिक विषयवस्तु को हटाने का आश्वासन दिए जाने के बाद पाबंदी हटायी गयी।

चौधरी ने कहा कि न्यायाधीशों के साथ अपनी बैठक में उन्होंने कहा था कि प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्षेत्र की कंपनियों के लिए डर का माहौल बनाना ठीक नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है और सरकार को अगले 10-15 वर्ष में होने वाले परिवर्तन को ध्यान में रखकर कोई फैसला करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो