द. अफ्रीका : पीपीई घोटाले के बारे में अहम जानकारी देने वाली महिला की राष्ट्रपति ने की सराहना

By भाषा | Published: September 3, 2021 01:43 AM2021-09-03T01:43:03+5:302021-09-03T01:43:03+5:30

The. Africa: President praised the woman who gave important information about the PPE scam | द. अफ्रीका : पीपीई घोटाले के बारे में अहम जानकारी देने वाली महिला की राष्ट्रपति ने की सराहना

द. अफ्रीका : पीपीई घोटाले के बारे में अहम जानकारी देने वाली महिला की राष्ट्रपति ने की सराहना

दक्षिण अफ्रीका में लाखों डॉलर के पीपीई घोटाले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली भारतीय मूल की महिला बबीता देवकरण को राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने नायिका और देशभक्त करार देते हुए उनकी सराहना की है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पीपीई घोटाले से संबंधित अहम जानकारी देने के लिए बबीता की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी थी। गौतेंग प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत 53 वर्षीय बबीता देवकरण को 23 अगस्त को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद जोहानिसबर्ग उपनगर में घर लौटते समय उनकी कार के दरवाजे से कई बार गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल बबीता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गयी। दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की आपूर्ति की जांच में दो करोड़ डॉलर से अधिक के घोटाले का पता चला था। बबीता इस घोटाले की जांच में प्रमुख गवाह थीं। रामफोसा ने कहा, "बबीता देवकरण एक नायिका और सच्ची देशभक्त थीं।" बबीता की हत्या के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The. Africa: President praised the woman who gave important information about the PPE scam

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे