लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः 17 साल के इतिहास में पहली बार तालिबान ने हथ‌ियार डाले, संघर्षविराम पर सहमत हुआ आतंकी संगठन

By भाषा | Updated: June 9, 2018 15:07 IST

अफगानिस्तान में 2001 में शुरू हुई अमेरिकी कार्रवाई के बाद यह पहला मौका है जब तालिबान ईद के दौरान संघर्षविराम को राजी हुआ है। 

Open in App

काबुल, नौ जून: तालिबान ने आज घोषणा की है कि वह अफगान सुरक्षा बलों के साथ ईद के मौके पर तीन दिन का संघर्षविराम रखेगा लेकिन विदेशी बलों के खिलाफ उसका अभियान जारी रहेगा। 

अफगान सरकार की ओर से रमजान के मौके पर एक सप्ताह लंबे संघर्षविराम की घोषणा के दो दिन बाद आतंकी संगठन तालिबान ने मीडिया में यह बयान जारी किया है कि वह तीन दिन का संघर्षविराम रखने पर सहमत हैं लेकिन अगर इस दौरान उन पर हमले होते हैं तो उसका वह अपना बचाव मजबूती के साथ करेंगे। 

तालिबान ने एक वाट्सएप संदेश में कहा है , “सभी मुजाहिद्दीन को ईद उल फितर के पहले तीन दिन तक अफगान बलों पर हमला नहीं करने का निर्देश दिया गया है। ” 

आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान की 200 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार, अल्लाहू-अकबर तहरीक होगी पार्टी

इस संदेश में तालिबान ने आगे कहा है , “ लेकिन अगर मुजाहिद्दीनों पर हमले होते हैं तो हम मजबूती से खुद का बचाव करेंगे। लेकिन विदेशी बलों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा यह संघर्षविराम उन पर लागू नहीं होता है। ” 

अफगानिस्तान में 2001 में शुरू हुई अमेरिकी कार्रवाई के बाद यह पहला मौका है जब तालिबान ईद के दौरान संघर्षविराम को राजी हुआ है। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल