लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर ‘मजबूत कदम’ उठाएं : चिनफिंग

By भाषा | Updated: November 2, 2021 00:05 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, एक नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को सभी देशों का आह्वान किया कि संयुक्त रूप से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ‘मजबूत कदम’ उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए हरित उपायों को तेज करने, बहुस्तरीय सहमति सहित त्रिआयामी योजना का प्रस्ताव किया।

चिनफिंग जलवायु परिवर्तन पर ग्लासगो में ‘यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज’ के तहत आयोजित ‘कांफ्रेंस ऑफ द पार्टीज’ (सीओपी-26) में विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए और उनका लिखित बयान पढ़ा गया।

बीजिंग में जारी चिनफिंग के भाषण में कहा गया, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि सभी पक्ष मजबूत कदम उठाएंगे ताकि जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके और इस ग्रह को बचाया जा सके, जो हमारा साझा आवास है।’’

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक असर दिखाई देने लगे हैं और वैश्विक स्तर पर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

चिनफिंग ने बहुस्तरीय आम सहमति, ठोस कदमों पर ध्यान केंद्रित करने और हरित प्रौद्योगिकी में स्थानांतरण सहित तीन प्रस्ताव जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने संबोधन में पेश किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?