लाइव न्यूज़ :

शी ने इमरान के साथ मुलाकात में भारत-पाक संबंधों में सुधार के प्रति समर्थन जताया

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:28 IST

 चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ शुक्रवार को यहां हुई मुलाकात के दौरान पाकिस्तान और भारत के तनावपूर्ण संबंधों में सुधार के प्रति अपने समर्थन की पेशकश की।

Open in App

 चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ शुक्रवार को यहां हुई मुलाकात के दौरान पाकिस्तान और भारत के तनावपूर्ण संबंधों में सुधार के प्रति अपने समर्थन की पेशकश की। चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। शी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को हुई उनकी मुलाकात के एक दिन बाद आई है जिसमें मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान के आतंकवाद की राह नहीं छोड़ने तक उसके साथ बातचीत संभव नहीं है।

शिन्हुआ संवाद समिति की खबर के मुताबिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर खान से मुलाकात के दौरान शी ने कहा कि चीन, “पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में सुधार का समर्थन करता है।” प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शी के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान में पनप रहे सीमा पार के आतंकवाद के मुद्दे को उठाया था और कहा कि भारत चाहता है कि संवाद शुरू करने के लिए “आतंक से मुक्त” माहौल बनाने की दिशा में पाकिस्तान की तरफ से “ठोस कदम” उठाए जाएं।

मोदी ने एससीओ शिखर वार्ता से इतर खान से मुलाकात नहीं कर बिश्केक में द्विपक्षीय बैठक के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सुझाव पर पानी फेर दिया। जनवरी 2016 में पठानकोट में वायुसेना के अड्डे पर पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन के हमले के बाद से भारत पाकिस्तान से बातचीत नहीं कर रहा है और अपने इस रुख पर कायम है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। पुलवामा हमले के बाद दोनों देश के बीच तनाव और बढ़ गया था जिसके बाद चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म करने के प्रयास किए थे। शी ने कहा कि चीन पाकिस्तान की उसकी क्षमताओं के भीतर मदद करने का इच्छुक है।

साथ ही उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी योजना को लागू करने में उसका समर्थन करता है और वह उसकी आतंकवाद रोधी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए देश की मदद को तैयार है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान एवं चीन को अपनी चिरकालिक साझेदारी को बरकरार रखने एवं विकसित करने के लिए साझी चिंताओं पर विस्तार से बातचीत करनी चाहिए ताकि क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता को सुरक्षित रखने के लिए संयुक्त प्रयास मुमकिन हों। 

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला