लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के आध्यात्मिक गुरु पर यौन शोषण के आरोप, बहाने से करता था महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें

By भाषा | Updated: December 9, 2018 09:56 IST

फारिया की प्रसिद्धि सिर्फ ब्राजील में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी उसके अनुयायी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये आरोप लगे हैं जोआओ टेक्जीरिआ डि फारिया (76) परजिसे ‘जोआओ डि डिअस’ (जोआओ ऑफ गॉड) नाम से भी जाना जाता है।फारिया की प्रसिद्धि सिर्फ ब्राजील में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी उसके अनुयायी हैं।

रियो डि जिनेरो, नौ दिसंबर (एएफपी): ब्राजील में अनेक महिलाओं ने जाने-माने एक स्वयंभू आध्यत्मिक बाबा पर अवसाद तथा अन्य समस्याओं से निजात दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। ये आरोप लगे हैं जोआओ टेक्जीरिआ डि फारिया (76) पर, जिसे ‘जोआओ डि डिअस’ (जोआओ ऑफ गॉड) नाम से भी जाना जाता है।

डच कॉरियोग्राफर जाहिरा लीनेके माउस तथा ब्राजील की नौ अन्य महिलाओं ने स्वयंभू बाबा पर आरोप लगाए हैं कि बाबा उन्हें मुसीबत से निकालने के नाम पर उनसे अश्लील हरकतें करता था। वह कहता था कि उसकी स्वच्छ ऊर्जा को उन तक पहुंचाने का यही एकमात्र रास्ता है।

जाहिरा को छोड़कर आरोप लगाने वाली अन्य महिलाएं अभी खुलकर सामने नहीं आई हैं। जाहिरा ने ग्लोबो टेलीवीजिन नेटवर्क के एक कार्यक्रम में शुक्रवार रात यह खुलासा किया। उसने बाबा पर बलात्कार का आरोप भी लगाया है।

नेटवर्क से संबद्ध ‘ओ ग्लोबो’ न्यूजपेपर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि उसने दो अन्य महिलाओं से भी बात की और उन्होंने भी बाबा पर यही आरोप लगाए हैं। इसके बाद आरोप लगाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

सभी महिलाओं का कहना है कि ये घटनाएं 2010 से इस साल की शुरुआत तक फारिया के ‘‘स्पिरिचुअल हॉस्पिटल’’ में हुई। यह अस्पताल राजधानी ब्रासीलिया के निकट अबादिआनिया शहर में है।

उधर, ग्लोबो की जी1 न्यूज वेबसाइट ने फारिया की प्रेस सर्विस की ओर से जारी एक बयान अपनी वेबसाइट पर डाला है। इसमें लिखा है कि उन्होंने पिछले 44 वर्षों में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल हजारों लोगों के उपचार के लिए किया है और वह उपचार के दौरान किसी भी प्रकार का अनुचित काम करने के आरोपों को खारिज करते हैं। 

गौरतलब है कि फारिया की प्रसिद्धि सिर्फ ब्राजील में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी उसके अनुयायी हैं।

अमेरिकी टेलीविजन हस्ती ओप्रा विन्फ्रे ने भी इस स्वयंभू बाबा के कथित चमत्कारों को देखने के लिए 2013 में उससे मुलाकात की थी। कई टेलीविजन चैनलों ने बाबा के उपचार संबंधी दावों की जांच की है और कुछ चैनलों ने उस पर पूर्व में लगे यौन शोषण के आरोपों के मुद्दे को भी उठाया, लेकिन कभी भी इस बाबा पर मुकदमा नहीं चलाया गया।

टॅग्स :यौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा