लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका विकसित करने वाले सात शोधकर्ताओं को स्पेन के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:59 IST

Open in App

मैड्रिड, 23 जून (एपी) कोविड-19 टीका विकसित करने वाले सात शोधकर्ताओं को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्पेन के प्रतिष्ठित ''प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियस'' पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पुरस्कार समिति ने बुधवार को हंगरी के कटालिन करिको, अमेरिका के ड्रीयू वीसमैन और फिलिप फेगनर, जर्मनी के उगुर साहिन और ओजलेम तुरेकी, कनाडा के डेरिक रोसी के अलावा ब्रिटेन की सारा गिल्बर्ट को इस साल के पुरस्कार विजेता के तौर पर चुनने की घोषणा की।

समिति ने कहा, '' ये शोधकर्ता विज्ञान के इतिहास में सबसे उत्कृष्ट उपलब्धि पाने वालों में शुमार रहे। अपने लंबे शोध करियर के साथ ही उन्होंने कोविड महामारी से लड़ाई के लिए बेहद कम समय में कारगर टीका विकसित करने में योगदान दिया।''

लियोनोर की राजकुमारी के नाम पर बने फाउंडेशन द्वारा हर साल दिए जाने वाले प्रतिष्ठित अस्टुरियस पुरस्कार कला, खेल और सामाजिक विज्ञान समेत आठ क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। पुरस्कार समारोह आमतौर पर अक्टूबर में स्पेन में आयोजित होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?