लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोरोना वायरस के 75 नए मामलों में सात भारतीय नागरिक शामिल

By भाषा | Updated: April 5, 2020 09:20 IST

देश में 26 की हालत गंभीर है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है या उसमें सुधार हो रहा है। अभी तक 297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें उपचार के बाद अस्पतालों या सामुदायिक पृथक वास केंद्रों से छुट्टी दे दी गई है। सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस के कारण छठे व्यक्ति की मौत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामलों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,189 हो गई है।

सिंगापुर: सिंगापुर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामलों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। देश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,189 हो गई है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में 69 लोग देश में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

छह संक्रमित लोग यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका और आसियान की यात्रा करके हाल में लौटे थे। इन नए मामलों में सात भारतीय हैं जिनमें से छह की आयु 18 वर्ष से लेकर 52 वर्ष के बीच है। भारतीय व्यक्ति के संक्रमण का सातवां मामला 46 वर्षीय महिला का है जो मुस्तफा सेंटर में काम करती है। सामने आए नए मामलों में से चार मामले इसी सेंटर से जुड़े हैं। इस सेंटर से जुड़े कुल 19 लोग संक्रमित हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 26 की हालत गंभीर है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है या उसमें सुधार हो रहा है। अभी तक 297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें उपचार के बाद अस्पतालों या सामुदायिक पृथक वास केंद्रों से छुट्टी दे दी गई है। सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस के कारण छठे व्यक्ति की मौत हुई थी। प्राधिकारियों ने बताया कि आसियान देशों, फ्रांस, भारत और स्विट्जरलैंड से लौटने वाले सिंगापुर निवासियों को 14 दिन के लिए पृथक वास में रहना होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरससिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा