वीडियो: रूस में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ सड़क पर उतरे लाखों लोग, हजारों गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

By अनुराग आनंद | Published: January 24, 2021 01:22 PM2021-01-24T13:22:45+5:302021-01-24T13:28:47+5:30

रूस में इस समय काफी समय बाद लाखों लोग राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों ने 'पुतिन सत्ता छोड़ो' के नारे भी लगाए।

Russian protests against jailing of Kremlin foe Alexei Navalny, watch video | वीडियो: रूस में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ सड़क पर उतरे लाखों लोग, हजारों गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

पुतिन के खिलाफ सड़क पर लाखों लोग (Дождь ट्विटर फोटो साभार)

Highlightsजर्मनी से रूस लौटते ही विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोगों ने सड़क पर उतर कर रूस के दूसरे सबसे बड़े व विपक्ष में पहले दर्जे के नेता एलेक्सी नवेलनी को रिहा करने की अपील की है।

मास्को: रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ लाखों लोग सड़क पर उतर गए हैं। रूस के कई शहरों में लोग घर से निकलकर राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए।

दरअसल, देश भर के लाखों प्रदर्शनकारी व्लादिमीर पुतिन के विपक्षी नेता व आलोचक एलेक्सी नवेलनी की रिहाई की मांग कर रहे थे। विपक्षी नेता की रिहाई के लिए लोगों में जोश इतना था कि आंदोलन के दौरान अत्यधिक ठंड और पुलिस की चेतावनी भी लोगों की भीड़ को कम कर पाने में असफल हुई।

रूस की राजधानी मास्को में काफी समय बाद सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति के खिलाफ लाखों की संख्या में लोगों ने जमा होकर विरोध जताया है। लाइव मिंट के मुताबिक, पुलिस ने 3,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

यही नहीं रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि शनिवार को रूस की राजधानी व कई शहरों में पुतिन के खिलाफ आयोजित हो रहे इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। 

बता दें कि विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को पिछले सप्ताह 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया है। अपनी गिरफ्तारी के विरोध में नवेलनी व उनकी पार्टी ने अपने समर्थकों को सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ आवाज मुखर करने की बात कही थी। यही वजह था कि शनिवार को भारी संख्या में लोग सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए। 

Image

नवेलनी को कुछ समय पहले कथित तौर पर जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। लेकिन, इस बात की भनक लगते ही वह जर्मनी चले गए थे। वहां से एक बार फिर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए एलेक्सी नवेलनी रूस लौटे थे। रूस लौटते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Image

नवेलनी पर पुतिन सरकार ने जहां नियमों को तोड़ने व पैरोल की शर्त नहीं मानने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया। वहीं, नवेलनी ने सरकार पर जान से मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है। अकेले मास्को में 12 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है। लोगों ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सत्ता छोड़ों के नारे भी लगाए।

Web Title: Russian protests against jailing of Kremlin foe Alexei Navalny, watch video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे