रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान- यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए UN संग सहयोग को तैयार

By मनाली रस्तोगी | Published: April 26, 2022 06:52 PM2022-04-26T18:52:57+5:302022-04-26T18:56:08+5:30

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने को तैयार है।

Russian Foreign Minister Says Russia ready to cooperate with UN to help civilians in Ukraine | रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान- यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए UN संग सहयोग को तैयार

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान- यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए UN संग सहयोग को तैयार

Highlightsसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस और यूक्रेन से मानवीय गलियारे स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने को तैयार है।

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो गया है। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने को तैयार है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस और यूक्रेन से मानवीय गलियारे स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

मालूम हो, रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के अभी भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने हाल-फिलहाल में यूक्रेन में रूसी अभियान को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में रूसी अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। लावरोव ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि ऑपरेशन जारी है  और इस ऑपरेशन का एक और चरण अब शुरू हो रहा है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

इसके बाद से रूस की दुनियाभर में कड़ी आलोचना हो रही है। यही नहीं, अमेरिका सहित तमाम नाटो देशों ने रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। मगर इसके बावजूद रूस पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में यूक्रेन में युद्ध की वजह से हो रही तबाही को लेकर संयुक्त राष्ट्र भी काफी चिंतित है। यही कारण है कि रूस-यूक्रेन जंग को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। 

Web Title: Russian Foreign Minister Says Russia ready to cooperate with UN to help civilians in Ukraine

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे