Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद में ऐसा क्या कहा जिसके बाद उनके सम्मान में खड़े हो गए सारे सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 1, 2022 07:29 PM2022-03-01T19:29:24+5:302022-03-01T19:36:40+5:30

जेलेंस्की ने कहा, "हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं।" 

Russia Ukraine War We're fighting for our land & our freedom despite the fact that all our cities are now blocked says Volodymyr Zelenskyy | Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद में ऐसा क्या कहा जिसके बाद उनके सम्मान में खड़े हो गए सारे सदस्य

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद में ऐसा क्या कहा जिसके बाद उनके सम्मान में खड़े हो गए सारे सदस्य

Highlightsहम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं: जेलेंस्कीकहा- कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैंयूरोपीय संघ से कहा, आपने साबित कर दिया कि आप यूक्रेन के साथ हैं

एक ओर रूस दुनिया के कई मुल्कों के लिए विलेन बन गया है तो दूसरी ओर यूक्रेन के प्रति कई देश सहानुभूति जता रहे हैं। यूक्रेन पर हमले का खामियाज भी रूस को कई तरह से भुगतना पड़ रहा है। इसमें महत्वपूर्ण है उसपर लगाए जा रहे कड़े आर्थिक प्रतिबंध। इन प्रतिबंधों से रूस की मुद्रा को भारी नुकसान हुआ है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अब तक दुनियाभर को ये समझाने में कामयाब हो गए हैं कि रूस उसके साथ जो कर रहा है वह मानवता के खिलाफ है।    

युद्ध के बीच मंगलवार को जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद को संबोधित किया। उनका यह संबोधन इतना प्रभावशाली था कि यूरोपीय संसद के सदस्य खड़े होकर उनके सम्मान में ताली बचाने लगे। जेलेंस्की ने कहा, "हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं।" 

अपने संबोधन में यूक्रेनियन राष्ट्रपति ने कहा, रूस ने आम नागरिकों पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं। इसे कोई माफ नहीं करेगा और न कोई भूलेगा। भावुक शब्दों में जेलेंस्की ने कहा, हमारे नागरिक हमले की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ से कहा कि आपने साबित कर दिया कि आप यूक्रेन के साथ हैं। खारकीव का जिक्र करते हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, खारकीव में रूस द्वारा की गई बमबारी युद्ध अपराध है। रूस ने यहां मिसाइलें दागी हैं। 

मालूम हो कि यूरोपीय यूनियन के देश यूक्रेन की सहायता कर रहे हैं। यह भले ही सैन्य सहायता नहीं है लेकिन रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर यूरोपीय संगठन ने यह साफ कर दिया है कि वह रूस को इस हमले की सजा देने वाला है। 

Web Title: Russia Ukraine War We're fighting for our land & our freedom despite the fact that all our cities are now blocked says Volodymyr Zelenskyy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे