Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन 3 वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए इस्तांबुल में मिले

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2025 17:51 IST2025-05-16T17:51:26+5:302025-05-16T17:51:26+5:30

रूस और यूक्रेन के अधिकारी यू-आकार की एक मेज के चारों ओर आमने-सामने बैठे। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को उम्मीद है कि तुर्की की मध्यस्थता वाली वार्ता के माध्यम से तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने में तत्काल कोई प्रगति नहीं होगी।

Russia-Ukraine War: Russia and Ukraine meet in Istanbul for first direct peace talks in 3 years | Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन 3 वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए इस्तांबुल में मिले

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन 3 वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए इस्तांबुल में मिले

इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही टाइखई के अनुसार रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में रूस का एक दल के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक की एक तस्वीर भी जारी की। रूस और यूक्रेन के अधिकारी यू-आकार की एक मेज के चारों ओर आमने-सामने बैठे। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को उम्मीद है कि तुर्की की मध्यस्थता वाली वार्ता के माध्यम से तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने में तत्काल कोई प्रगति नहीं होगी।
 

Web Title: Russia-Ukraine War: Russia and Ukraine meet in Istanbul for first direct peace talks in 3 years

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे