Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन अनास्तासिया रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल, शेयर की फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 28, 2022 04:10 PM2022-02-28T16:10:11+5:302022-02-28T16:13:37+5:30

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को कहा कि बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ बातचीत के लिए उसका एक प्रतिनिधिमंडल पहुंच गया है।

Russia Ukraine Crisis Ukrainian beauty queen Anastasiia Lenna joins fight against Russia, shares pics | Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन अनास्तासिया रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल, शेयर की फोटो

रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं।

Highlights स्पष्ट नहीं है कि क्या इस बातचीत से युद्ध का कोई समाधान होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि वह रूस से तत्काल संघर्षविराम की मांग करेगा।रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया और दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

Russia Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। इस बीच यूक्रेनी नागरिक देश के लिए बंदूक उठा लिए हैं। कई खिलाड़ी के साथ मशहूर लोग इस वार में शामिल हो गए हैं। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए आम लोग सुरक्षा बलों में शामिल हो गए।

ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन अनास्तासिया लेना रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेना कहा कि उसने अपने घर की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार है। 

अनास्तासिया लेना ने कहा कि हर कोई जो आक्रमण करने के इरादे से यूक्रेनी सीमा पार करता है उसे मार दिया जाएगा! उसने कहा कि घर की रक्षा के लिए हथियार उठा लिया है। हमारी सेना ने रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

अमेरिका के खुफिया विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेलारूस यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में रूस का साथ देते हुए सोमवार तक यूक्रेन में सेना भेज सकता है। रूस ने यूक्रेन पर पिछले सप्ताह 24 फरवरी को हमला किया था।

मामले के जानकार अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बेलारूस के रूस की तरफ से युद्ध में शामिल होने का फैसला आने वाले दिनों में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सेना से कड़ी टक्कर मिल रही है। अधिकारी के अनुसार, रूस ने जो अंदाजा लगाया था यह हमला उसके मुकाबले अधिक मुश्किल और अपेक्षाकृत धीमा रहा है।

Web Title: Russia Ukraine Crisis Ukrainian beauty queen Anastasiia Lenna joins fight against Russia, shares pics

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे