Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, दूसरे देशों में ले रहे हैं शरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 28, 2022 05:26 PM2022-02-28T17:26:23+5:302022-02-28T17:30:18+5:30

अब तक पांच लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। पड़ोसी देशों में शरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे या बुजुर्ग लोग हैं।

Russia Ukraine Crisis More than 500,000 refugees flee Ukraine conflict | Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, दूसरे देशों में ले रहे हैं शरण

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, दूसरे देशों में ले रहे हैं शरण

Highlightsशरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे या बुजुर्ग लोग5 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिक छोड़ चुके हैं अपना देश

रूस और यूक्रेन के बीज जंग जारी है। हमलावर देश रूसयूक्रेन के शहरों पर बमबारी कर रहा है। यूक्रेन के आम नागरिक अपनी जान बचाने के लिए भूमिगत रेलवे स्टेशन में और अन्य सुरक्षित ठिकानों में जा रहे हैं। यूक्रेन के सैकड़ों लोग इस लड़ाई में अब तक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा लाखों लोग दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हैं। 

अब तक पांच लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। पड़ोसी देशों में शरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे या बुजुर्ग लोग हैं। दोनों देशों के बीच बीते पांच दिनों यूक्रेन की धरती पर युद्ध हो रहा है। यूएस समर्थित देश यूक्रेन को भले ही सैनिक भेजकर मदद न करते हों, लेकिन हथियार सप्लाई करके और रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाकर यूक्रेन के साथ खड़े हैं।  

रूस के न्यूज आउटलेट आरटी की खबर के अनुसार, युद्ध के बीच बेलारूस में रूस-यूक्रेन वार्ता जारी है। दोनों देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के बीच युद्ध विराम को लेकर वार्ता चल रही है। दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त को समाप्त करने के लिए यह बैठक की गई है। बीते रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि युद्ध विराम को लेकर दोनों पक्ष बेलारूसी सीमा पर मिलेंगे। 


सोमवार को भारत में पोलैंड के राजदूत, एडम बुराकोव्स्की ने कहा कि, " भारतीय छात्रों सहित 2 लाख से अधिक लोग पहले ही पोलैंड में सीमा पार कर चुके हैं.सीमा पर भीड़भाड़ है लेकिन हम सभी का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।"

Web Title: Russia Ukraine Crisis More than 500,000 refugees flee Ukraine conflict

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे