Breaking News: रूस के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की हुई मौत, 20 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 26, 2022 02:24 PM2022-09-26T14:24:19+5:302022-09-26T15:01:41+5:30

इस पर बोलते हुए उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने कहा है कि ‘‘पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं। लोग घायल भी हुए हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा है कि हमलावरों ने खुद को भी गोली मार ली है।

russia ukraine crisis 6 killed 20 injured in shooting at a school in Russia | Breaking News: रूस के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की हुई मौत, 20 घायल

फोटो सोर्स: Twitter @elenaevdokimov7

Highlightsमध्य रूस के इजेव्स्क के एक स्कूल में गोलीबारी होने की खबर सामने आई है।यह गोलीबारी तब हुई है जब रूस यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए है।

मॉस्को: मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात हमलावर क्षेत्र की राजधानी इझेवस्क स्थित एक स्कूल में घुसा, उसने एक सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद कुछ बच्चों की हत्या कर दी।

उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए ब्रेचालोव ने कहा, ‘‘पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं। लोग घायल भी हुए हैं।’’ जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। आपको बता दें कि गर्वनर और स्थानीय पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली। 

हमलावर और उसके मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है

अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया गया है और इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। 

गौरतलब है कि इझेवस्क में 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मॉस्को के करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है। 

रूस में ताजा हालात

आपको बता दें कि इससे पहले व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में अपनी रिजर्व सेना को भेजने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद रूस में मार्शल लॉ लगने का डर बन गया था। ऐसे में रूसी पुरूष देश छोड़कर जाने लगे थे जिससे हवाई जहाज के टिकट में भारी इजाफा देखने को मिला था। 

इस घटना के बाद रूसी एयरलाइन को यह आदेश दिया गया था कि 18 से 65 साल के पुरूषों को टिकट न दिया जाए। आपको बता दें कि जंग लड़ने के लिए 18 से 65 साल योग्य उम्र मानी गई है। 

Web Title: russia ukraine crisis 6 killed 20 injured in shooting at a school in Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे