लाइव न्यूज़ :

रूस पूर्व जासूस लितविनेंको की हत्या के लिए जिम्मेदार : यूरोपीय अदालत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:20 IST

Open in App

लंदन, 21 सितंबर (एपी) यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने लंदन में 2006 में अलेक्जेंडर लितविनेंको की हत्या के मामले में ब्रिटिश जांच रिपोर्ट के इन निष्कर्षों का मंगलवार को समर्थन किया कि उनके कत्ल के लिए रूस जिम्मेदार था। लितविनेंको ने एक चाय पी थी, जिसमें रेडियोएक्टिव पदार्थ मिला था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

केजीबी और सोवियत संघ के विघटन के बाद बनी एफएसबी के पूर्व एजेंट लितविनेंको ने साल 2000 में रूस को छोड़ दिया था और भागकर लंदन आ गए थे। लंदन में रहने के दौरान वह रूसी खुफिया सेवा में भ्रष्टाचार और संगठित अपराध का पर्दाफाश करने लगे।

उन्होंने एक नवंबर 2006 को लंदन के एक होटल में रूस के दो व्यक्तियों के साथ चाय पी थी जिसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए तथा तीन हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी चाय में रेडियोएक्टिव पोलोनियम-210 मिला पाया गया था।

ब्रिटिश जांच 2016 के शुरु में पूरी हुई थी, जिसमें कहा गया था कि रूसी एजेंट आंद्रेई लुगोवोई और दमित्री कोवतुन ने लितविनेंको की हत्या की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अभियान को ‘संभवत: मंजूरी’ दी थी।

लितविनेंको की विधवा मरीना मामले को स्ट्रासबर्ग स्थित अदालत ले गई थीं।

यूरोपीय अदालत ने मंगलवार को दिए अपने फैसले में ब्रिटिश जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों का समर्थन किया लेकिन ‘दंडात्मक’ हर्जाने के मरीना के दावे को खारिज कर दिया।

अदालत ने कहा कि इस बात के प्रथम दृष्टया सबूत हैं कि लितविनेंको को जहर दिया गया है और लुगोवोई और कोवतुन रूस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

उसने यह भी कहा कि रूसी सरकार घटनाओं को लेकर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में नाकाम रही है और ब्रिटिश जांच रिपोर्ट की पड़ताल के खिलाफ कुछ पेश नहीं कर सकी।

रूस सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि फैसला बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, “हम ऐसा कोई फैसला नहीं मानेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?