लाइव न्यूज़ :

Russia News: निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ विद्रोह में तीन शक्तिशाली नेता हैं जिम्मेदार, पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए रक्षा मंत्री शोइगु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 14:40 IST

Russia News: वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन और जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल वी गेरासिमोव ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में यह बात सामने आई।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी तब से सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं। राजधानी की ओर कूच करने के बाद से पहली बार शोइगु को देखा गया। 

Russia News: रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ द्वारा विद्रोह करने और उन्हें हटाने की मांग किये जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आये और उन्होंने सोमवार को यूक्रेन में सैनिकों का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में यह बात सामने आई।

वैग्नर समूह के रूस के एक शहर पर कब्जा करने और राजधानी की ओर बढ़ने के घटनाक्रम के लिए रूस के तीन शक्तिशाली नेताओं को जिम्मेदार माना जा रहा है जिनमें रक्षा मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि, बाद में शनिवार को यह विद्रोह थम गया। तब से वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन और जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल वी गेरासिमोव ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी तब से सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया जिसमें शोइगु को एक हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते और फिर यूक्रेन में सेना के एक मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करते देखा गया। प्रीगोझिन द्वारा गत शुक्रवार को रक्षा मंत्री और गेरासिमोच को बर्खास्त किये जाने की मांग के साथ राजधानी की ओर कूच करने के बाद से पहली बार शोइगु को देखा गया। 

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल