लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को लूटना कर दिया शुरू

By भाषा | Updated: April 14, 2020 11:17 IST

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या को बढ़ने से रोकने की कोशिशों के तहत दक्षिण अफ्रीका में बंदी की अवधि दो हफ्ते और बढ़ाकर अप्रैल अंत तक कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों में लूटपाट के साथ ही स्कूलों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं।शिक्षा मंत्री एंजी मोत्शेक्गा ने सोमवार को कहा कि वह 27 मार्च से शुरू कोविड-19 बंदी के बाद से 183 स्कूलों में तोड़फोड़ की घटना से “आतंकित” हैं।

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों में लूटपाट के साथ ही स्कूलों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। बुनियादी शिक्षा मंत्री एंजी मोत्शेक्गा ने सोमवार को कहा कि वह 27 मार्च से शुरू कोविड-19 बंदी के बाद से 183 स्कूलों में तोड़फोड़ की घटना से “आतंकित” हैं।कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या को बढ़ने से रोकने की कोशिशों के तहत दक्षिण अफ्रीका में बंदी की अवधि दो हफ्ते और बढ़ाकर अप्रैल अंत तक कर दी गई है। उपद्रवियों ने स्कूलों से कंप्यूटर जैसे बहुमूल्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। आम तौर पर इन्हें बेचकर नशीली दवाएं और शराब खरीदी जाती है।मोत्शेक्गा ने कहा, “यह बेहद दुखद है कि हमारे समाज के आपराधिक तत्व अपने ही बच्चों की अवसंरचना (स्कूलों को) इस तरह बेखौफ होकर बर्बाद कर सकते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं पुलिस मंत्री के साथ लगातार संपर्क में हूं और देश के खुफिया बलों की मदद से हम प्रत्येक अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी और उस पर मुकदमा चलाने के लिए साक्ष्यों पर काम कर रहे हैं।”स्कूलों में तोड़-फोड़ के अलावा बंद के नियमों के चलते बंद की गई शराब की दुकानों से लूट की अभूतपूर्व घटनाएं हो रही हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा