लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़ित ऑक्सफैम कर्मचारी को कंपनी छोड़ने पर बाध्य किया : रिपोर्ट

By IANS | Updated: March 1, 2018 19:23 IST

ऑक्सफैम ने अक्टूबर में खुलासा किया कि उसने पिछले साल यौन उत्पीड़न के आरोपों में अपने 22 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

Open in App

 फिलीपींस में साथी कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार एक ऑक्सफैम कर्मचारी को एक साल से भी कम समय में कंपनी से 'रचनात्मक रूप से निकाल' (कंस्ट्रकटिवली डिसमिस्ड) दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को इस बात का खुलासा हुआ है। एमी सांतोस ने द गार्डियन को बताया कि 2016 में एक महिला साथी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। ऑक्सफैम ने दावे को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि उसने अपराधकर्ता को काली सूची में डाल दिया है।लेकिन, 45 वर्षीय सांतोस ने दावा किया कि संस्था ने उसके मामले को गलत तरीके से चलाया और उसे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। उसने कहा, "ऑक्सफैम कंपनी बहुत ही प्रतिशोधी और ईष्यार्लु है। वे मेरे पीछे पड़ गए।"फिलीपीन्स के राष्ट्रीय श्रम संबंध आयोग ने अक्टूबर 2017 में कहा था कि सांतोस को 'रचनात्मक रूप से निकाला' गया है। 'रचनात्मक रूप से निकाला जाना' एक तरह की कार्य समाप्ति है जिसमें एक कर्मचारी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाता है। फैसले में कहा गया कि ऑक्सफैम ने आरोपी के प्रति समर्थन दिखाया। आरोपी की सेवा को प्रबंधन को जरूरत थी और उसने सांतोस के प्रति अकथनीय द्वेष जैसा रवैया अपनाया।ऑक्सफैम ने अक्टूबर में खुलासा किया कि उसने पिछले साल यौन उत्पीड़न के आरोपों में अपने 22 कर्मचारियों को निकाल दिया था।ऑक्सफैम ने इस मामले में गार्डियन से कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोप की मुकम्मल जांच की गई थी। जांच पूरी होने से पहले आरोपी का करार कंपनी के साथ खत्म हो गया था। अब आरोपी को कंपनी में कभी भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

टॅग्स :यौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा