ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल की उपाधि के साथ प्रिंस विलियम को मिली 1 बिलियन पाउंड की संपत्ति: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: September 10, 2022 10:35 AM2022-09-10T10:35:15+5:302022-09-10T10:36:42+5:30

प्रिंस विलियम को डची ऑफ कॉर्नवाल की संपत्ति विरासत में मिली है जिसमें इंग्लैंड और वेल्स में 20 काउंटियों की भूमि शामिल है।

report says 1 billion pound estate passes to Prince William with Duke of Cornwall title | ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल की उपाधि के साथ प्रिंस विलियम को मिली 1 बिलियन पाउंड की संपत्ति: रिपोर्ट

ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल की उपाधि के साथ प्रिंस विलियम को मिली 1 बिलियन पाउंड की संपत्ति: रिपोर्ट

Highlightsप्रिंस विलियम को डची ऑफ कॉर्नवाल की संपत्ति विरासत में मिली।इसमें इंग्लैंड और वेल्स में 20 काउंटियों की भूमि शामिल है।मार्च के अंत में शुद्ध संपत्ति का मूल्य एक बिलियन पाउंड से अधिक था।

लंदन: प्रिंस चार्ल्स के सिंहासन पर बैठने के साथ चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे प्रिंस विलियम प्रिंस ऑफ वेल्स और 25वें ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल के उत्तराधिकारी बन गए हैं। इसके साथ प्रिंस विलियम को डची ऑफ कॉर्नवाल की संपत्ति विरासत में मिली, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स में 20 काउंटियों की भूमि शामिल है, जो डेवोन से केंट तक और कारमार्टशायर से नॉटिंघमशायर तक फैली हुई है। द गार्जियन की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई।

अधिकांश संपत्ति में कृषि भूमि शामिल होने की सूचना है, लेकिन इसमें घरों और वाणिज्यिक संपत्तियों, जंगलों, नदियों, समुद्र तट और डार्टमूर राष्ट्रीय उद्यान का लगभग एक तिहाई भी शामिल है। द गार्डियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि संपत्ति की कुछ अधिक असामान्य होल्डिंग्स में मध्य लंदन में ओवल क्रिकेट ग्राउंड, डार्टमूर जेल, एक प्लांट नर्सरी और लॉस्टविथियल में गार्डन सेंटर शामिल हैं।

मार्च के अंत में शुद्ध संपत्ति का मूल्य एक बिलियन पाउंड से अधिक था। डची की वेबसाइट ने कहा कि प्रिंस चार्ल्स के नेतृत्व में संपत्ति के वार्षिक मल्टीमिलियन पाउंड राजस्व का उपयोग उनकी "सार्वजनिक, निजी और धर्मार्थ गतिविधियों" के लिए किया गया था। अपनी मां महारानी एलिजाबेथ 2 के निधन के बाद 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के अगले महाराज बने हैं। ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र के राजा होंगे। 

Web Title: report says 1 billion pound estate passes to Prince William with Duke of Cornwall title

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे