लाइव न्यूज़ :

गर्भपात का विरोध करने वाले धार्मिक नेताओं ने कोविड-19 टीके के इस्तेमाल का समर्थन किया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:23 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 10 जनवरी (एपी) अमेरिका में गर्भपात का विरोध करने वाले धार्मिक नेता अपने अनुयायियों से कह रहे हैं कि वे कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए मौजूद प्रमुख टीके लगवा सकते हैं।

डलास के गर्भपात विरोधी धार्मिक नेता और साउदर्न बैपटिस्ट मेगाचर्च के पादरी रॉबर्ट जेफरेस ने टीके को ‘‘भगवान का वर्तमान रूप’’ बताया।

जेफरेस ने ई-मेल के मार्फत बताया, ‘‘भगवान से सहायता मांगना और टीका लगवाने से इंकार करना ऐसा है मानो आपके घर में आग लगी है और आप सहायता के लिए 911 नंबर पर फोन करते हैं और फिर अग्निशमन कर्मियों को घर में नहीं घुसने देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीका लेने में कोई वैध धार्मिक कारण नहीं है।’’

साउदर्न बैपटिस्ट थियोलॉजिकल सेमिनरी के अध्यक्ष रेव. अल मोहलर ने भी टीके की प्रशंसा की।

उन्होंने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मैं इसे न केवल अपने अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद में लगवाऊंगा बल्कि दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करूंगा।

यूएस कान्फ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स ने पिछले महीने कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगवाने को ‘‘अपने समुदाय के दूसरे सदस्यों के प्रति चैरिटी समझा जाना चाहिए।’’

कई बिशप ने कहा कि अमेरिका में इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिले फाइजर और मॉर्डना के टीकों का कैथोलिकों द्वारा इस्तेमाल नैतिक रूप से स्वीकार्य है।

हालांकि बिशपों ने कहा कि एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और ब्रिटेन तथा कुछ अन्य देशों में मंजूरी मिले टीके की गुणवत्ता अच्छी नहीं है और अगर विकल्प मौजूद है तो उसे लेने से बचा जाना चाहिए।

कोलेराडो में भी चार बिशप ने अपना बयान जारी कर एस्ट्राजेनेका के प्रति नकारात्मक रूख प्रदर्शित किया और कहा कि यह ‘‘नैतिक रूप से वैध विकल्प नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल