लाइव न्यूज़ :

बैलिस्टिक मिसाइल का हालिया परीक्षण अमेरिका को लक्षित नहीं करता : उत्तर कोरिया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 10:17 IST

Open in App

सियोल, 21 अक्टूबर (एपी) उत्तर कोरिया ने इस हफ्ते पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को लेकर अमेरिका द्वारा की जा रही आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि वह आत्मरक्षा के अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल कर रहा है और यह हथियार विशेष रूप से अमेरिका को लक्षित नहीं करता है।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता की ओर से बृहस्पतिवार को यह बयान ऐसे समय में आया है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका तथा ब्रिटेन के अनुरोध पर इस परीक्षण के संबंध में एक आपात बैठक बुलाई है।

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक ऐसी मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसे पनडुब्बी से दागा जा सकता है। पिछले दो वर्षों में इस तरह के आधुनिक हथियार का उसके द्वारा किया गया यह पहला परीक्षण था। अमेरिका ने इस परीक्षण की निंदा करते हुए कहा था कि यह परीक्षण इस बात को रेखांकित करता है कि परमाणु कूटनीति में ठहराव के बीच उत्तर कोरिया कैसे अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार जारी रख रहा है। उसने प्योंगयांग को ‘‘निरंतर एवं वास्तविक वार्ता में शामिल होने’’ को भी कहा था।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि हाल ही में किया गया परीक्षण पड़ोसी देशों के लिए कोई खतरा उत्पन्न नहीं करता और अमेरिका को ऐसे हथियार के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, जो उसे लक्षित भी नहीं करता।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्योंगयांग, आत्मरक्षा के अपने अधिकारों के सही इस्तेमाल पर अमेरिका की ‘‘बेतुकी’’ प्रतिक्रिया पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त करता है।

उत्तर कोरिया के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने और उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण से जुड़े कदमों पर सहमति ना बनने के कारण अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु कार्यक्रमों को लेकर बातचीत लंबे समय से ठप पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल