लाइव न्यूज़ :

'डब्बू अंकल' के बाद रैकून बना सोशल मीडिया की 'सनसनी', 25 मंजिला इमारत चढ़ बना 'सैलिब्रिटी'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 14, 2018 10:50 IST

25 मंजिला इमारत पर बिना लिफ्ट और सीड़ियों के चढ़ने वाले इस रैकून को लोगों ने ‘खतरों का खिलाड़ी’ बताया है।

Open in App

मिनियापोलिस (यूएसए), 14 जून। भारत में इन दिनों 'डब्बू अंकल' के डांस का खुमार हर शख्स के सिर चढ़ कर बोल रहा है हाल ही में वायरल हुए डब्बू अंकल के डांस ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी और उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया। लेकिन अब अमेरिका के सेंट पॉल में एक रैकून सोशल मीडिया की सनसनी बन गया। 25 मंजिला इमारत पर बिना लिफ्ट और सीड़ियों के चढ़ने वाले इस रैकून को लोगों ने ‘खतरों का खिलाड़ी’ बताया है।

25 मंजिला इमारत पर चढ़कर इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाले इस नजारे को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने रैकून का बिल्डिंग पर चढ़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और देखते ही देखते ये वीडियो इतना वायरल हो गया कि इसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। 

यह भी पढ़ें: DANCING UNCLE संजीव शर्मा की लगी लॉट्री, मिला ये बड़ा ऑफर

बाद में रैकून को सुरक्षित पकड़ लिया गया और वापस जंगल में छोड़ दिया गया। सेंट पॉल में वन्यजीव प्रबंधन सेवाओं के अनुसार , यूबीएस प्लाजा इमारत से कल सुबह रैकून को पकड़ लिया गया। वह मैला लगा रहा था लेकिन स्वस्थ था। तकनीशियनों ने एक एलिवेटर की मदद से रैकून को उतारा और उसके पिंजड़े को एक ट्रक में ले गए। तकनीशियनों को छत पर ले जाने वाले कंपनी की महाप्रबंधक क्रिस्टिना वैल्डीविया ने कहा , ‘‘ यह निश्चित तौर पर स्वस्थ्य रैकून है। उसकी हालत अच्छी है। वह सामान्य रूप से खा - पी रहा है। ’’ 

मंगलवार को 25 मंजिला इमारत पर चढ़कर रैकून के एडवेंचर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। टि्वटर पर कई लोगों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई थी। मादा रैकून के इमारत पर चढ़ने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गई। रैकून उत्तर अमेरिका में मिलने वाला एक मध्यम आकार का स्तनधारी जानवर है। इसके शरीर की लम्बाई 40 से 70 सेंटीमीटर होती है और इसका वज़न 3.5 से नौ किलो होता है। 

यह भी पढ़ें: ...जब गोविंदा ने अपने फैन 'डब्बू अंकल' का देखा वायरल वीडियो, ऐसा था उनका रिएक्शन 

टोरंटो में यॉर्क यूनिवर्सिटी में रैकून के व्यवहार की विशेषज्ञ सुजैन मैकडोनाल्ड और वन्यजीव पुनर्वास केंद्र की कार्यकारी निदेशक फिल जेनी ने कहा कि रैकून के लिए ऊंचे पेड़ों और अन्य इमारतों पर चढ़ना आसामान्य बात नहीं है।

हालांकि इससे पहले किसी रैकून के गगनचुंबी इमारत पर चढ़ने की घटना नहीं सुनी गई। मैकडोनाल्ड ने कहा कि साल 2015 में एक रैकून तब सुर्खियों में आया था जब वह टोरंटो में 699 फीट ऊंची क्रेन पर चढ़ गया था। बाद में वह खुद सुरक्षित नीचे उतर गया था। 

(इनपुट एजेंसी से भी)

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा