पुतिन के विरोधी अलेक्सी नवेलनी की मौत टार्चर के कारण हुई! रिपोर्ट में दावा- शरीर पर मिले चोट के निशान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 19, 2024 12:58 PM2024-02-19T12:58:13+5:302024-02-19T13:00:14+5:30

अलेक्सी नवेलनी रूस के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का एक महत्वपूर्ण चेहरा थे। नवलनी चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा काट रहे थे।

Putin's opponents Alexei Navalny body ‘found covered in bruises claim in report | पुतिन के विरोधी अलेक्सी नवेलनी की मौत टार्चर के कारण हुई! रिपोर्ट में दावा- शरीर पर मिले चोट के निशान

अलेक्सी नवेलनी की बीते दिनों जेल में मौत हो गई थी

Highlightsलेक्सी नवेलनी की बीते दिनों जेल में मौत हो गई थीरूस में व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी थेनवलनी चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा काट रहे थे

नई दिल्ली: रूस में व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अलेक्सी नवेलनी की बीते दिनों जेल में मौत हो गई थी। नवलनी को सरकार में भ्रष्टाचार और रूसी शासन प्रतिष्ठान क्रेमलिन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता था। संघीय जेल सेवा ने एक बयान में कहा कि टहलने के बाद नवलनी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। इसने कहा कि नवलनी की मदद के लिए एक एंबुलेंस पहुंची, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

रूसी अधिकारियों द्वारा उनका शव सौंपने से इनकार भी किया गया। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लेक्सी नवेलनी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एलेक्सी नवलनी का 'लापता' शरीर 'चोटों से ढका हुआ' पाया गया।

अलेक्सी नवेलनी रूस के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का एक महत्वपूर्ण चेहरा थे। नवलनी चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा काट रहे थे। उन्हें दिसंबर में मध्य रूस के व्लादिमीर क्षेत्र स्थित जेल से दूरदराज के आकर्टिक क्षेत्र में खार्प शहर स्थित रूस की उच्चतम सुरक्षा वाली एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। वह जनवरी 2021 में तबसे से सलाखों के पीछे थे जब वह नर्व एजेंट विष हमले के बाद जर्मनी में उपचार कराकर मॉस्को लौटे थे। नर्व एजेंट विष हमले के लिए उन्होंने क्रेमलिन को दोषी ठहराया था। 

नवलनी (47) की अचानक मृत्यु से रूस के कई लोगों को करारा झटका लगा है। इन लोगों को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे धुर विरोधी से भविष्य में काफी उम्मीदें थीं। नवलनी को सरकार में भ्रष्टाचार और रूसी शासन प्रतिष्ठान क्रेमलिन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता था। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर उतरी।  एलेक्सी नवलनी को श्रद्धांजलि देने के दौरान 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

नवलनी की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने कहा कि नवलनी की मां को सौंपे गए एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2:17 बजे नवलनी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आर्कटिक जेल क्षेत्र के एक कर्मचारी ने बताया कि नवलनी की मौत की जांच के तहत उसके शव को पास के शहर सालेकहार्ड ले जाया गया। उन्होंने मांग की कि उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया जाए। नवलनी की टीम ने बताया कि जब एक वकील और नवलनी की मां सालेकहार्ड में मुर्दाघर गये तो यह बंद था। उनकी टीम ने बताया कि नवलनी का शव मुर्दाघर में नहीं है।

Web Title: Putin's opponents Alexei Navalny body ‘found covered in bruises claim in report

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे