लाइव न्यूज़ :

इमरान चीन में दे रहे थे भाषण पीटीवी ने बोल दिया 'बेगिंग'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 09:41 IST

पीटीवी की इस हरकत की लोग सोशल मीडिया पर बड़े मजे ले रहे हैं हालांकि बाद में सरकारी चैनल ने माफ़ी मांग ली.

Open in App

इस्लामाबाद, 06 नवंबर: यह ऐसा है, जैसे दिल की बात मुंह पर आ जाए. पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान चीन में भाषण दे रहे थे तो सरकारी चैनल पीटीवी उसका सीधा प्रसारण कर रहा था. इसी प्रसारण के दौरान पीटीवी ने इसे 'बेगिंग' लिख दिया. तकरीबन आधा मिनट तक वह दिखता रहा. पूरा देश देखता रहा. बस क्या था, खूब हंगामा हुआ. पीटीवी ने माफी मांग ली, पर लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं.

असल में इमरान खान आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान के लिए आर्थिक पैकेज पाने के इरादे से चीन यात्रा पर गए हैं. राजधानी बीजिंग में वे चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. पाकिस्तान टेलीविजन कॉर्पोरेशन (पीटीवी) इसका सीधा प्रसारण कर रहा था. इमरान के भाषण के दौरान पीटीवी ने स्क्रीन पर बाईं ओर कोने में डेटलाइन स्लग (जगह का नाम) 'बेगिंग' लिख दिया, जिसका अंग्रेजी में मतलब भीख मांगना होता है. वहां लिखा जाना था 'बीजिंग'. इमरान के भाषण के दौरान करीब 20 सेकंड तक स्क्रीन पर 'बेगिंग' दिखता रहा. चीन ने पाकिस्तान को 6 अरब डॉलर की मदद देने की घोषणा की है. बॉक्स जमकर आलोचना स्थानीय मीडिया के अनुसार यह चूक मजाक का पात्र बन गई, क्योंकि इमरान उस समय पाकिस्तान के संकट का जिक्र कर रहे थे. पीटीवी की इस चूक की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई. पाकिस्तान में ट्विटर पर #बेगिंग के साथ पोस्ट किए गए इसके स्क्रीनशॉट ट्रेंड करने लगे. जांच के आदेश पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. 'पीटीवी न्यूज' ने ट्वीट किया, ''चीन की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण के दौरान वर्तनी की गलती हुई. गलती 20 सेकंड तक बनी रही, जिसे बाद में हटा लिया गया. इस घटना पर हमें खेद है. संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.''

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा