श्रीलंकाई राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर हुआ विरोध, प्रर्दशनकारियों ने किया घर का घेराव, घर छोड़कर भागे राजपक्षे गोटबाया: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 9, 2022 03:04 PM2022-07-09T15:04:58+5:302022-07-09T15:04:58+5:30

श्रीलंका के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को देश के लोगों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग की। विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास का घेराव कर लिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक गोटबाया विरोध के चलते भाग गए हैं। 

Protesters Raid President's Home, Sri Lankan Evacuated Earlier | श्रीलंकाई राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर हुआ विरोध, प्रर्दशनकारियों ने किया घर का घेराव, घर छोड़कर भागे राजपक्षे गोटबाया: रिपोर्ट

श्रीलंकाई राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर हुआ विरोध, प्रर्दशनकारियों ने किया घर का घेराव, घर छोड़कर भागे राजपक्षे गोटबाया: रिपोर्ट

Highlightsश्रीलंका के बिगड़ते आर्थिक हालात के बीच प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से प्रदर्शनकारी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति गोटबाया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है

कोलंबो : श्रीलंका में शनिवार को हालत बेकाबू हो गए। एक तरफ तो देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं राष्ट्रपति गोटबाया के खिलाफ विरोध बढ़ता रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया। कहा जा रहा है कि गोटबाया देश छोड़कर भाग गए हैं। बता दें कि श्रीलंका में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। राजनीतिक कार्यकर्ता, नागरिक संस्था और श्रम संगठन इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंचे प्रदर्शनकारी 

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ राष्ट्रपति के आवास का घेराव किया बल्कि वो राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंच गए।हालांकि राष्ट्रपति वहां मौजूद नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति के आवास के पास सेना को फायरिंग भी करनी पड़ी है। प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश भी की गई।  खबरों के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति आवास में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और उन पर पानी की बौछारें की तथा गोलियां भी चलाईं। वहीं राष्ट्रपति गोटबाया को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया है। श्रीलंका के टीवी चैनल में दिखाए वीडियो में राष्ट्रपति आवास के बाहर भीड़ नज़र आ रही है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंच गए। 

राष्ट्रपति आवास में हुई तोड़फोड़

बता दें कि पिछले कई महिनों से श्रीलंका के आर्थिक हालात खराब हैं। लोग इससे पहले भी राजपक्षे परिवार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस की तरफ से कर्फ़्यू का आदेश जारी किया गया। हालांकि बाद में पुलिस को मिली धमकियों के चलते इसे वापस ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कई लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया था। हालांकि ना तो किसी ने इन आदेशों पर अमल किया और ना ही प्रदर्शनकारी पीछे हटे। जानकारी ये भी है कि राष्ट्रपति के सरकारी आवास में तोड़फोड़ की गई है। 

Web Title: Protesters Raid President's Home, Sri Lankan Evacuated Earlier

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे