लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

By भाषा | Updated: April 9, 2021 11:28 IST

Open in App

लंदन, नौ अप्रैल फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन यहां रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा।

बाफ्टा ने बृहस्पितवार को घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं।

फिल्म “क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर में नामित होने की घोषणा की थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस और लंदन के अन्य कलाकार प्रस्तुतकर्ताओं के अलावा लॉस एंजिलिस से रोज बायर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी जेलवेगर अतिरिक्त प्रस्तुतकर्ताओं के तौर पर शामिल होंगे।

अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है। इसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य कलाकार की श्रेणी में आदर्श गौरव का नाम और निर्देशक श्रेणी में रूपांतरित पटकथा के लिए रमीन बहरानी का नाम शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?