लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 16:49 IST

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App

महामारी बन चुका कोरोना वायरस पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसकी चपेट में शाही परिवार भी आ गया है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- प्रिंस ऑफ वेल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस चार्ल्स फिलहाल स्कॉटलैंड के घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वहीं उनका इलाज हो रहा है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट स्कॉटलैंड में ही किया गया था, जहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे। हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।

बता दें कि अब तक दुनियाभर में 4.3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि इस महामारी से 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा