लाइव न्यूज़ :

स्वेज नहर जहाज को लेकर विवाद में हुआ प्रारंभिक समझौता

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:56 IST

Open in App

काहिरा, 23 जून (एपी) इस वर्ष की शुरुआत में लगभग एक सप्ताह तक स्वेज नहर को अवरुद्ध करने वाले एक बड़े कंटेनर जहाज के मालिक और बीमाकर्ता नहर के अधिकारियों के साथ अपने विवाद पर सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी।

जहाज के मालिकों और बीमा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों और स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रवक्ता दोनों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की। हालांकि समझौता क्या होगा, इस पर विस्तार से नहीं बताया गया है।

गत मार्च में स्वेज नहर में एवरगिवन जहाज के फंसने के कारण छह दिनों तक महत्वपूर्ण जलमार्ग अवरुद्ध हो गया था। विवाद इस जहाज के फंसने के कारण हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर है। स्वेज नहर प्राधिकरण जहाज को छोड़ने के एवज में मुआवजे का दावा कर रहा है।

स्वेज नहर प्राधिकरण ने पहले मुआवजे के रूप में 916 मिलियन (91.6 करोड़) अमेरिकी डॉलर की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 550 मिलियन (55 करोड़) डॉलर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?