लाइव न्यूज़ :

फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, 14 जुलाई को बैस्टील डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 5, 2023 17:34 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 जुलाई को पेरिस में अतिथि के रूप में इस वर्ष के बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार करने पर खुशी जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी जुलाई में फ्रांस का दौरा करेंगेबैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगेभारत और फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को 25 साल पूरे हो रहे हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बैस्टील डे परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस के दौरान फ्रांस की पारंपरिक सैन्य परेड में सम्मानित अतिथि बनने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने शुक्रवार को इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फ्रेंच और हिंदी दोनों में ट्वीट किया। पीएम मोदी की यात्रा को फ्रांस और भारत के बीच "रणनीतिक साझेदारी" की 25 वीं वर्षगांठ के साथ जोड़ा जा रहा है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने बयान में कहा, "भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल फ्रांसीसी बलों के साथ परेड में भाग लेगा। यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे समय की बड़ी चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की संयुक्त पहल को भी आगे बढ़ाएगी"

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी की यात्रा हमारे रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग के लिए नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को निर्धारित करके भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी में अगले चरण की शुरुआत करने की उम्मीद है। भारत और फ्रांस संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लक्ष्यों और सिद्धांतों की रक्षा करते हैं। कहा गया है कि भारत और फ्रांस विशेष रूप से यूरोप और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए एक दृष्टिकोण साझा करते हैं।

बता दें कि साल 1880 से लगभग हर साल 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल डे परेड आयोजित की जाती है। इस दौरान पेरिस में सैन्य परेड निकाली जाती है और आतिशबाजी की जाती है। इस दिन को फ्रांस के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल